मुख्य बिल्डिंग में बैठेंगे भूपेंद्र, बाकी मंत्रियों को बापू भवन में स्थान

BJP
  • प्रमोशन पाने वाले सोमेंद्र तोमर और अजीत पल भी बापू भवन से चलाएंगे विभाग
  • BJP में पहुंचे मनोज पांडेय बापू भवन के आठवें तल की बढ़ाएंगे शोभा

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। रविवार को मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को उनका अपना अपना कमरा मिल गया। प्रदेश अध्यक्ष से दोबारा कबीना मंत्री बने भूपेंद्र चौधरी को विधान सभा के मुख्य भवन में दफ्तर अलॉट हुआ है। 82 बी नम्बर कमरे से भूपेंद्र सिंह अपना काम काज शुरू करेंगे। चर्चा है कि वो सरकार के बहुत ही बढ़िया विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। समाजवादी पार्टी (SP) से टूटकर भगवा खेमे (BJP) में आए ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय को बाबू भवन में आठवां तल अलॉट हुआ है। चर्चा है कि वह पशुपालन जैसे विभाग ही पाएंगे।

ये भी पढ़े

पत्नी के रील से परेशान पति ने रील बनाकर किया पत्नी का पिंडदान

खबरों के मुताबिक यूपी सरकार में शामिल नए मंत्रियों के दफ्तर लगभग तय हो गए हैं। आज कार्यालयों के औपचारिक आवंटन की सूची जारी होने की संभावना है। शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के लिए कमरे फाइनल कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को विधान भवन में कक्ष 82बी आवंटित किया गया है। मनोज पांडेय को बापू भवन के आठवें तल पर कार्यालय मिला है। अजीत सिंह पाल को तीसरे तल और सोमेंद्र तोमर को चौथे तल पर कमरा आवंटित किया गया है। वहीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान को कक्ष संख्या एफ-34 दिया गया है। सुरेंद्र दिलेर को बापू भवन के छठे तल पर कार्यालय मिला है, जबकि हंसराज विश्वकर्मा को तीसरे तल पर कक्ष आवंटित किया गया है। कार्यालय आवंटन से जुड़ी फाइलें मंत्री आवास समिति के अध्यक्ष और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पास मंजूरी के लिए भेज दी गई हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ईरान पर UAE के सीक्रेट अटैक का दावा, वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट से मचा हड़कंप

पत्नी के रील से परेशान पति ने रील बनाकर किया पत्नी का पिंडदान

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक के शक पर बड़ा फैसला

Spread the love

Odisha Weather
homeslider Odisha Weather

समुद्र में उठी 15 फीट ऊंची लहरें, पर्यटकों में मची हलचल

Odisha Weather दीघा में समुद्र का रौद्र रूप, 15 फीट ऊंची लहरों ने बढ़ाई चिंता ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास स्थित दीघा में समुद्र का मिजाज अचानक बेहद अशांत नजर आया। समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने के बाद पानी सुरक्षा दीवार को पार कर सड़क तक पहुंच गया। समुद्र की ऊंची लहरों […]

Spread the love
Read More
Petrol-Diesel Price Today
Business homeslider

आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

Petrol Diesel Price Today :  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज आम लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहते हैं सितारे

Horoscope आज इन राशियों की बदलेगी किस्मत! जानें नौकरी, धन और प्रेम का हाल मेष : आज आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। व्यापार मजबूत होगा। मनोबल बढेगा। लाभ आने में विलम्ब होगा। परेशानियां कम होंगी। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा […]

Spread the love
Read More