दिल्ली से UP-बिहार तक चढ़ेगा पारा, आठ राज्यों में लू का अलर्ट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी की SOP

Untitled 4 copy 18

नई दिल्ली। देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में तीन से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अप्रैल के मध्य में ही कई शहरों का तापमान 40°C के पार पहुंचने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में 17 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 41°C तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

ईरान-US तनाव: होर्मुज में बढ़ा संकट, ट्रंप की धमकियों के बीच कूटनीतिक हलचल तेज

मुख्य बिल्डिंग में बैठेंगे भूपेंद्र, बाकी मंत्रियों को बापू भवन में स्थान

इन आठ राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 से 16 अप्रैल के बीच कई राज्यों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु। पिछले 24 घंटों में देश में सबसे अधिक तापमान महाराष्ट्र के अकोला में 43.1°C दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र सरकार की नई SOP

गर्मी से बचाव के लिए महाराष्ट्र सरकार ने निर्माण और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विशेष SOP जारी की है।

  • दोपहर 12 बजे से चार बजे तक काम रोकने के निर्देश,
  • काम के घंटे सुबह और शाम निर्धारित करने की सलाह,
  • कार्यस्थल पर छाया और पानी की अनिवार्य व्यवस्था,

जहां एक तरफ उत्तर भारत तप रहा है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में राहत की उम्मीद है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Spread the love

India-US Defense Partnership
homeslider International

भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और AI में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

India-US Defense Partnership :  भारत और अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। रक्षा सहयोग से लेकर परमाणु ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों तक दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। अमेरिकी विदेश विभाग के असिस्टेंट सेक्रेटरी एस. पॉल कपूर ने […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

विधायक आवास में सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री भुर्जी की मौत

यह हादसा था या और कुछ, जांच पड़ताल जारी The death of Nanakchand Bhurji : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लालबाग स्थित विधायक आवास में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री  नानका चंद भुर्जी सातवीं मंजिल से गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
Freedom Struggle
Entertainment National

“आज़ाद और आज़ादी” समकालीन चुनौतियों पर तीखा प्रश्न

Freedom Struggle:  (रितेश सिन्हा) महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर आर्ट्स न्यू वे ऑर्गेनाइजेशन (AANW) एवं विराट एक्टिंग लैब के संयुक्त सहयोग से मंडी हाउस स्थित LTG ऑडिटोरियम के ब्लैंक कैनवास सभागार में “आज़ाद और आज़ादी” शीर्षक से कविता और कथन पर आधारित एक प्रभावशाली रंगमंचीय प्रस्तुति का आयोजन किया […]

Spread the love
Read More