
Odisha Weather दीघा में समुद्र का रौद्र रूप, 15 फीट ऊंची लहरों ने बढ़ाई चिंता
ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास स्थित दीघा में समुद्र का मिजाज अचानक बेहद अशांत नजर आया। समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने के बाद पानी सुरक्षा दीवार को पार कर सड़क तक पहुंच गया। समुद्र की ऊंची लहरों को देखकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में हलचल मच गई। कई लोग इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। समुद्र की लगातार ऊंची लहरों और सड़क की ओर बढ़ते पानी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से समुद्र के नजदीक नहीं जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
समुद्र में क्यों उठा इतना तेज ज्वार?
दीघा में समुद्र के अशांत होने के पीछे डीप डिप्रेशन और पूर्णिमा के प्रभाव को प्रमुख वजह बताया जा रहा है। तेज ज्वार के कारण समुद्र का पानी सामान्य स्तर से काफी ऊपर उठ रहा है और ऊंची लहरें लगातार सुरक्षा दीवार से टकरा रही हैं। दीघा में इस समय अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए हैं। समुद्र की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को समुद्र के पास जाने और पानी में उतरने से बचने की सलाह दी है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।
ये भी पढें
आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
समुद्र से दूरी बनाए रखने की अपील
ऊंचे ज्वार के कारण समुद्र का पानी सुरक्षा दीवार पार कर सड़क तक पहुंचने लगा है। इससे समुद्र किनारे दुकान चलाने वाले कारोबारियों की चिंता भी बढ़ गई है। दुकानदार अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर रखने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि पानी बढ़ने की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से समुद्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह का जोखिम न उठाने को कहा गया है।
बारिश के बीच बढ़ी प्रशासन की चिंता
ओडिशा में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन, पेड़ उखड़ने और जलभराव जैसी घटनाएं सामने आई हैं। कुछ जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूल भी बंद किए गए हैं। एक मंत्री के मुताबिक, राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में निचले इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से करीब 14,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके लिए 2,061 राहत केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रभावित लोगों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में भेजने की व्यवस्था भी की गई है। फिलहाल समुद्र में ऊंची लहरों के बीच प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और समुद्र के आसपास मौजूद लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहते हैं सितारे
सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस
प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय
बर्गर सिंह ने असम में बढ़ाया विस्तार, राज्य में 25+ आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य


2 thoughts on “समुद्र में उठी 15 फीट ऊंची लहरें, पर्यटकों में मची हलचल”
Comments are closed.