
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने घरवालों से दो लाख रुपए की फिरौती मांगी तो उनके होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। यह सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह की टीम सक्रिय हुई और चालक शुभम सिंह को अपहरण करने वाले बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराते हुए दो अपहरणकर्ताओं को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। DCP पश्चिमी के मुताबिक 24 सितंबर 2026 को सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र स्थित सोनबरसा गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने पारा थाने में सूचना देकर बताया कि मोबाइल टॉयलेट लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक शुभम सिंह को आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास फार्च्यूनर नंबर यूपी 65 एफ एक्स 6363 पर सवार बदमाशों ने टक्कर होने के बाद मारपीट कर अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि अपहरण करने के बाद बदमाशों ने घरवालों से दो लाख रुपए की फिरौती मांगी तो उनके होश उड़ गए।
ये भी पढें
पूर्णिमा व्रत कल: भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व
यह सुनकर पुलिस अफसर हरकत में आ गए और अपहरणकर्ताओं को दबोचने के लिए अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को फरमान मिलते ही इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह की टीम सक्रिय हुई और दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर चालक शुभम सिंह को सकुशल बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित रेही लहनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय उपलब्ध कुमार दुबे उर्फ पीयूष पुत्र स्व रामसिंह दुबे व चन्दौली जिले के चन्दौली थाना क्षेत्र स्थित कोडरिया गांव निवासी 27 वर्षीय नित्या नन्द सिंह उर्फ गोपाल पुत्र स्व विकास सिंह बताया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे दोनों मैनपुरी से फार्च्यूनर से वापस लौट रहे थे कि 24 सितंबर 2026 की रात में आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट के सामने आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी वाहन में टक्कर हो गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गई थी। टक्कर लगने के बाद मारपीट तथा गाली-गलौज करते ट्रैक्टर चालक शुभम सिंह अपनी फार्च्यूनर में बैठाकर अपने साथ ले गए और वाहन में हुए नुकसान की भरपाई के नाम पर दो लाख रुपए की मांग करने की बात बताया। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने बनारस लेजाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय
भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार
कुलपति की कुर्सी: विश्वविद्यालय की मर्यादा या सत्ता की पसंद?

