शिक्षकों को ‘बदलाव का असली नेतृत्वकर्ता’ बना रही योगी सरकार, पाँच जनपदों में पायलट मॉडल ‘निपुण शिक्षक सारथी’ शुरू

Har Ghar Tiranga Campaign
  • चित्रकूट, सोनभद्र, बलरामपुर, गोरखपुर और सीतापुर में पायलट मॉडल लागू, अब कक्षा स्तर पर दिखेगा असर
  • विभाग द्वारा प्रशिक्षित 15 एसआरजी देंगे निरंतर मार्गदर्शन, बढ़ेगा संवाद और सीखने के परिणाम
  • कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों को प्राथमिकता, कक्षा 2 के सीखने के परिणामों पर विशेष फोकस

लखनऊ। निपुण भारत मिशन को जमीनी स्तर पर परिणामोन्मुख बनाने के लिए योगी सरकार ने ‘निपुण शिक्षक सारथी’ कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में तकनीक आधारित ठोस पहल शुरू की है। अब निपुण लक्ष्य की दिशा में बदलाव के असली नेतृत्वकर्ता शिक्षक बनेंगे। पायलट आधार पर चित्रकूट, सोनभद्र, बलरामपुर, गोरखपुर और सीतापुर जनपदों में लागू किया गया है। शिक्षकों को ‘बदलाव के असली सारथी’ के रूप में तैयार करने का कार्य शुरू है। चयनित 15 एसआरजी के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को 15-16 अप्रैल को पूरा कर लिया गया। इसके लागू होने से परिषदीय शिक्षक पारंपरिक भूमिका से आगे बढ़कर तकनीक-सक्षम सीखने की प्रक्रिया के मार्गदर्शक बनेंगे, जिससे उन्हें स्पष्ट दिशा, आधुनिक प्रशिक्षण और सतत शैक्षणिक सहयोग मिलेगा। वहीं, गतिविधि आधारित और स्तरानुसार पढ़ाई से विद्यार्थी बिना दबाव के सहज रूप से सीख सकेंगे, जिससे उनकी बुनियादी साक्षरता मजबूत होगी और समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

ये भी पढ़े

घबराइए मत, बच्चे के इलाज में नहीं आने देंगे कोई बाधा: योगी आदित्यनाथ

मुख्य बिल्डिंग में बैठेंगे भूपेंद्र, बाकी मंत्रियों को बापू भवन में स्थान

इन पांच जनपदों में लागू हुआ पायलट मॉडल

कार्यक्रम को चित्रकूट, सोनभद्र, बलरामपुर, गोरखपुर और सीतापुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है। इनमें चित्रकूट, सोनभद्र और बलरामपुर आकांक्षी जनपद हैं, जबकि गोरखपुर और सीतापुर में आकांक्षी विकासखंड शामिल हैं। इन क्षेत्रों में शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस मॉडल को प्राथमिकता दी गई है।

विभाग द्वारा प्रशिक्षित 15 एसआरजी देंगे मार्गदर्शन

इस कार्यक्रम के अंतर्गत 15 राज्य स्तरीय संदर्भ समूह (SRG) को विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ये प्रशिक्षित एसआरजी तकनीक के माध्यम से अधिकाधिक शिक्षकों से जुड़कर उन्हें निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और कक्षा में आने वाली समस्याओं के समाधान में सहयोग देंगे।

पड़ोसी प्रथमः भारत के सहयोग से भूटान में दो प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

संवाद की नई व्यवस्था, बढ़ेगा शिक्षण सहयोग

इस मॉडल के अन्तर्गत शिक्षकों के साथ संवाद और सहयोग की आवृत्ति में बड़ा बदलाव लाया गया है। जहां पहले औसतन 1 से 2 बार संपर्क हो पाता था, वहीं अब 18 से 20 बार नियमित और योजनाबद्ध शैक्षणिक संवाद सुनिश्चित किए जाएंगे। इससे शिक्षकों को अधिक लक्षित और आवश्यकता आधारित मार्गदर्शन मिलेगा।

कक्षा 2 के सीखने के परिणामों पर विशेष फोकस

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 2 के शिक्षकों को भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इससे प्रारंभिक स्तर पर ही छात्रों की सीखने की मजबूत नींव तैयार होगी और आगे के शैक्षणिक परिणाम बेहतर होंगे।

डिजिटल मॉडल से समय और लागत में कमी

यह तकनीक आधारित व्यवस्था फील्ड विजिट पर निर्भरता को कम करेगी, जिससे समय और लागत दोनों में कमी आएगी। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षकों तक भी नियमित रूप से पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। इसके अलावा कार्यक्रम के अंतर्गत उन विद्यालयों और शिक्षकों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां शैक्षणिक सहयोग सीमित है या विभिन्न आकलनों में प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में संतुलित सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More