थलपति की विजयः तमिलनाडु में पहली बार दोनों बड़ी पार्टियां हारीं

Untitled 8 copy
  • AIDMK और DMK को हरा TVK ने तमिलनाडु में रचा बड़ा इतिहास
  • दक्षिण के राज्यों में अभिनेताओं को देवता की तरह पूजते हैं लोग
  • एनटी रामाराव, जयललिता और अब विजय, सभी सिनेमा के बड़े स्टार

धर्मेंद्र सिंह यादव

लखनऊ। तमिलनाडु में शुरू से ही यह ट्रेंड रहा है कि वहां फिल्मी दुनिया के नायकों को देवता की तरह, भगवान की तरह पूजा जाता है। एमजी रामचंद्रन, जयललिता सरीखे सिनेमा के कलाकारों ने न सिर्फ तमिल फिल्मों में अपना झंडा गाड़ा, बल्कि सियासत में भी अपनी बुनियाद मजबूत की और उस पर सियासी बिल्डिंग भी खड़ी की। इसी राह पर चलते हुए आज जोसफ विजय चंद्रशेखर की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (TVK) ने अपना परचम लहरा दिया। परचम भी ऐसा लहराया कि अपने पहले ही शॉट में दो ध्रुवों को मैदान से बाहर कर दिया। विजय ने ऐसा छक्का जड़ा कि भ्रष्ट और करप्ट सनातन विरोधी डीएमके तीन नम्बर की पार्टी बन गई। पार्टी की सूरत-ए-हाल यह है बाप बेटा एमके स्टालिन और उदय स्टालिन दोनों ही अपने-अपने चुनाव में पीछे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु में राजनीतिक सुनामी, ‘थलपति’ की विजयः उखड़ने लगे स्टालिन के तंबू-टेंट

हालांकि रजनीकांत ने भी अपनी पार्टी बनाने और जीतकर सीएम बनने की कोशिश की थी, लेकिन राजनीति में उनका पांव जमा नहीं था। बाद में उन्होंने खुद को सियासत से दरकिनार कर दिया था। गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश में अभिनेता एनटी रामाराव ने इसी तरह से सियासत में आए और कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंका था। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है, लोगों को जीत का स्वाद चखाने वाला खुद ही भूखा रह जाता है। राजनेताओं को सफलता का पाठ पढ़ाने वाले और खुद अपने जीवन में सियासी अफसर इटली के बहुत बड़े दार्शनिक मेकिया बेली की तरह ही प्रशांत किशोर ने 2014 से लेकर 2024 तक बड़ी-बड़ी पार्टियों के रणनीतिकार की भूमिका निभाई विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में अभिनेता विजय की नवगठित पार्टी टीवीके 100 से अधिक सीटों पर बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और उसने अपने दम पर सरकार बनाने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें

यकीनन…चार मई, दीदी गईः बंगाल को ‘लियारी’ बना गई

शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ DMK को बड़ा झटका लगा है, जिसमें मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन समेत कई मंत्री अपनी सीटों पर पिछड़ रहे हैं। तमिलगा वेत्त्री कज़गम (TVK) के प्रवक्ता ने कहा कि वे अपने दम पर सरकार बनाएंगे। शुरुआती रुझानों में सुपरस्टार से नेता बने विजय की पार्टी को सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (DMK) से काफी आगे निकलते हुए देखा गया है। TVK के प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड ने कहा कि DMK अंधेरे में ही बैठी थी, अब उन्हें सच्चाई पता चल गई है, TVK अपने दम पर सरकार बनाएगी। TVK, जो अपने पहले चुनाव में DMK को कड़ी टक्कर दे रही है, 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत के 118 सीटों के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। शुरुआती रुझानों में यह तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, सत्ताधारी डीएमके 50 से अधिक सीटों पर आगे है।

ये भी पढ़ें

अब महाभारत की ‘द्रोपदी’ बन सकती हैं बंगाल की महारानी

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (AIAIDMK) भी सत्ताधारी पार्टी से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और 70 से अधिक सीटों पर आगे है। तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों में, विजय – जिन्होंने इस साल अपना पहला चुनाव लड़ा है – मतगणना के पहले चरण के बाद आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि विजय को उनके फैंस ‘थलपति’ के नाम से जानते हैं। अपने विशाल प्रशंसक आधार के कारण राज्य चुनावों में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं, और एग्जिट पोल के अनुमान उनके प्रशंसकों के इस प्यार को बखूबी दर्शाते हैं। TVK स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है, जबकि AIDMK NDA गठबंधन का नेतृत्व कर रही है और DMK कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। तमिलनाडु चुनाव 2026 के लिए मतदान 23 अप्रैल को एक ही चरण में हुआ। वोटों की गिनती शुरू होते ही TVK के समर्थक पार्टी मुख्यालय के बाहर जमा हो गए। यहां तक की द्रमुक के शीर्ष नेता एवं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे एवं उप मुख्यमंत्री उदयनिधि चेन्नई की अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। द्रमुक 40 सीट पर आगे है। एडप्पाडी के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली अन्नाद्रमुक 67 सीट पर आगे है, जबकि उसकी सहयोगी पीएमके सात सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग और टीवी चैनलों की खबरों के अनुसार, स्टालिन समेत 15 मंत्री चुनाव में पिछड़ रहे हैं। कई खबरों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि भी अपनी मौजूदा चेपॉक-तिर्वुवल्लिकेनी सीट पर पीछे हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “थलपति की विजयः तमिलनाडु में पहली बार दोनों बड़ी पार्टियां हारीं”

Comments are closed.

गुलिस्तान-ए-इरम
homeslider State Uttar Pradesh

गुलिस्तान-ए-इरम कहीं किसी कोठी की दीवारों ने शाही हंसी सुनी है, तो उन्हीं दीवारों ने साजि़शों की फुसफुसाहटें भी

गुलिस्तान-ए-इरमः लखनऊ के दिल में छिपी एक ‘जन्नत’ की कहानी यहां के खंडहर भी खामोश नहीं होते, वे बस बोलने का इंतज़ार करते हैं कभी लखनऊ की विरासत छुपाकर रखती थी यह कोठी, आज है वीरा लखनऊ। गुलिस्तान-ए-इरम कभी सिर्फ एक कोठी नहीं थी। यह लखनऊ की बौद्धिक आत्मा, उसकी शाही महत्वाकांक्षाओं और उसकी नाज़ुक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत से गांव में शोक, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

Aditya Sharma death news : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भालू गांव में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जैसे ही एंबुलेंस गांव में दाखिल हुई, मां अपने इकलौते बेटे को देखकर बेसुध हो गईं। वह बार-बार उसे आखिरी […]

Spread the love
Read More
homeslider International

पाकिस्तान: गुरुद्वारे में सिख दंपति की हत्या, मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल

Pakistan Gurudwara incident : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुरुद्वारे के अंदर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मर्दान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई, जो पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। स्थानीय पुलिस […]

Spread the love
Read More