तमिलनाडु में राजनीतिक सुनामी, ‘थलपति’ की विजयः उखड़ने लगे स्टालिन के तंबू-टेंट

Tamil Nadu
  • थोड़ी ही देर में कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर को किया बाय-बाय, कुर्सियां भी लगीं हटने
  • पहली बार चुनावी रण में आए अभिनेता विजय सचमुच के पॉवर स्टार

नया लुक ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में दक्षिण से लेकर उत्तर तक अपना पताका लहरा चुके तमिलनाडु के थलपति अब सूबे में बड़ी विजय की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी पार्टी TVK 104 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बताते चलें कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ़ विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबको चौंका दिया है। अभिनेता-राजनेता विजय, जिन्हें उनके फ़ैंस ‘थलपति’ के नाम से जानते हैं, की पार्टी TVK (तमिलगा वेट्री कड़गम) ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की DMK को भी रुझानों में पीछे छोड़ दिया है। विपक्षी AIDMK भी DMK से फ़िलहाल आगे निकल गई है और वो 67 सीटों पर आगे है। ख़ुद विजय पेरांबुर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आर डी शेखर से लगभग तीन हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं।

एक्टर विजय तमिलनाडु के साथ-साथ हिंदी भाषी इलाक़ों में भी बेहद लोकप्रिय हैं। एग्ज़िट पोल में उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है लेकिन रुझान चौंकाने वाले आ रहे हैं। फ़िल्मों में सफलता के बाद अब वह राजनीति में भी सक्रिय हुए।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती कुछ घंटों ने राज्य में राजनीतिक सुनामी ला दी। चेन्नई स्थित DMK मुख्यालय, अन्ना अरिवलयम में आज सुबह तो खूब उत्साह था। लेकिन अब उसकी जगह मायूसी और सन्नाटा पसर चुका है। रुझानों में पार्टी के पिछड़ने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है, जिसे द्रविड़ राजनीति के एक बड़े युग के अंत के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी दफ्तर में लगाया गया अस्थाई शामियाना हटाया जा रहा था, कुर्सियाँ हटाई जा रही थीं, और कार्यकर्ता चुपचाप वहां से चले गए। यह सब पार्टी के अंदर बढ़ती चिंता को दिखाता है, क्योंकि शुरुआती बढ़त बनी हुई थी।

राजनेता विजय तमिलनाडु
राजनेता विजय तमिलनाडु

चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक AIADMK 16 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कज़गम’ (TVK) 15 सीटों पर बढ़त के साथ उसके ठीक पीछे थी। इसके उलट, DMK इस समय सिर्फ़ आठ सीटों पर आगे थी। टीवी चैनलों के मुताबिक AIADMK वेप्पानहल्ली, हरूर, चेय्यार, धारापुरम, पोल्लाची, मनप्पराई, अरियालुर, पनरुति, कुड्डालोर, तेनकासी, पेरुनदुरई, कुन्नूर, काउंडमपलयम और अलंगुलम जैसी सीटों पर आगे थी। TVK ने अपने पहले बड़े चुनाव में, माधवराम, तिरुवोट्टियूर, एग्मोर, KV कुप्पम, मोदक्कुरिची, कंगयम, किनाथकडावु, तिरुचिरापल्ली (पश्चिम और पूर्व), तंजावुर, थूथुकुडी, श्रीवैकुंठम और राधापुरम जैसे अहम क्षेत्रों में ज़ोरदार बढ़त बनाई। वहीं DMK वेल्लोर, मनचनल्लूर, पेरम्बलुर, कुन्नम, तिरुवरुर, मदुरै पूर्व, तिरुचेंदुर और वासुदेवनल्लुर में आगे थी। कांग्रेस दो सीटों पर आगे थी, जबकि PMK एक सीट पर बढ़त बनाए हुए थी।

पॉवर स्टार की विजय ने सबको चौंकाया

शुरुआती रिपोर्टों से पता चला कि TVK उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वह राज्य की पुरानी द्रविड़ पार्टियों के ठीक पीछे चल रही है और कुछ जगहों पर उनसे आगे भी निकल गई है। शुरुआती रुझानों से पता चला कि तिरुचि (पूर्व) और पेरम्बुर, दोनों सीटों पर विजय की पार्टी को बढ़त मिली है। कई सीटों पर TVK ने AIADMK को तीसरे नंबर पर धकेल दिया, और साथ ही DMK के वोट बैंक में भी सेंध लगाई। अगर ये रुझान बने रहते हैं, तो TVK तमिलनाडु में एक बड़ी राजनीतिक ताकत के तौर पर उभरने के लिए तैयार है, और संभवतः AIADMK की जगह लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी बन सकती है।

दो-ध्रुवीय वर्चस्व का अंत?

कई दशकों से तमिलनाडु में केवल दो पार्टियां DMK और AIADMK के बीच ही चुनावी जंग देखने को मिलती थी। लेकिन अब इन दोनों के बीच TVK ने इंट्री मारी और मैदान फतह करने की तैयारी में है। शुरुआती बढ़त एक संभावित बदलाव की ओर इशारा कर रही है, जिससे मुकाबला अब तीन-तरफ़ा हो सकता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

तमिलनाडु में राजनीतिक सुनामी, ‘थलपति’ की विजयः उखड़ने लगे स्टालिन के तंबू-टेंट

National

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नौतनवां में गूंजा एकता का संदेश

पुलिसकर्मियों ने निकाली एकता दौड़ दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: नौतनवां महराजगंज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौतनवां कस्बे में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एकता दौड़ मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

पंकज चौधरी ने गुड्डू खान को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री

नौतनवां में दो बार चेयरमैन रहे, पत्नी भी संभाल चुकी हैं कमान पूर्वांचल में BJP प्रत्याशियों के लिए संजीवनी बनेंगे गुड्डू खान और नायला खान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Guddu Khan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां के पूर्व चेयरमैन और अल्पसंख्यक समाज […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे रोजगार जोन, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

Lucknow:  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। CM योगी ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल एवं रोजगार जोन स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की […]

Read More