यकीनन…चार मई, दीदी गईः बंगाल को ‘लियारी’ बना गई

Untitled 5 copy
  • वोटरों के कारण ममता ने अपनी सियासी जमीन खोई
  • बंगाल की जनता ने नहीं दिखाई ममता, वोटरों की बर्बरता से हार गईं दीदी

कोलकाता बीजेपी दफ्तर से आशीष द्विवेदी की लाइव रिपोर्ट

ममता बनर्जी ने अपने 15 साल के हुकूमत के दौरान बंगाल को पूरी तरह से गुंडों के हाथ में गिरवी रख दिया था। ये सारे के सारे गुंडे बांग्लादेश से ट्रेंड होकर आए थे और ममता बनर्जी क्रूर सत्ता की नायिका बनकर उभरीं। तोलाबाजी, कटमनी, छप्पा और मानव तस्करी का अड्डा बना दिया। जिस बंगाल को जंग-ए-आजादी के सबसे बड़े हीरो नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवींद्र नाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चटर्जी, स्वामी विवेकानंद और राजा राम मोहन राय सरीखे अनगिनत मनीषियों और क्रांतिकारियों ने अपने खून-पसीने से सींचा था। बंगाल शुरू से क्रांति की जन्मभूमि रही। अंग्रेजियत की पैठ सबसे पहले बंगाल में ही जमीं और बंगाल ने ही अंग्रेजियत को सर्वप्रथम समूल नाश कर डाला था। ममता बनर्जी ने सीपीएम के 34 साल के काले शासन को बेशक दूर किया, लेकिन ममता ने सीपीएम के मोडस-अपरेंडी को अपनाकर सीपीएम वालों को भी पीछे छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें

विधानसभा चुनावः असम, बंगाल और पुडुचेरी में भगवा फहरने को तैयार

अगर कहा जाए तो इस देश के सबसे बड़े हिटलर के रूप में इनकी गिनती हो सकती है। किसी की भी बहन, बेटी को इनके गुंडे दिनदहाड़े उठा ले जाते थे और सरेआम उनकी अस्मत लूट लेते थे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आरजीकर मेडिकल कॉलेज है। 8-9 अगस्त 2024 की दरमियानी रात को वहां एक लड़की का बलात्कार हुआ था, जिसमें ममता के रिश्तेदारों का नाम भी उछला था। यही गुंडागर्दी ममता बनर्जी के लिए वाटर लू साबित हुआ और वो बुरी तरह से बंगाल में हार गईं।

ये भी पढ़ें

त्वरित टिप्पणी : भारतीय राजनीति के 100 वर्ष: संघ स्वीकार्य और वामपंथ का उन्मूलन

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

हालांकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती अभी भी जारी है। शुरुआती रुझानों में BJP तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बढ़त बनाए हुए है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस जगह पर झालमुड़ी खाई थी, उस झाड़ग्राम सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। फ़िलहाल यहां से BJP प्रत्याशी लक्ष्मी कांत साव 29882 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। जबकि TMC के मंगल सारेन BJP प्रत्याशी से 8000 वोट से पीछे हैं। ये शुरुआती रुझान हैं और जैसे-जैसे कई चरणों में वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी इनमें बदलाव आ सकता है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग समाप्त हुई थी, लेकिन फ़ाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी।

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु में राजनीतिक सुनामी, ‘थलपति’ की विजयः उखड़ने लगे स्टालिन के तंबू-टेंट

क्या अबकी बार बदलाव लाएगा बंगाल

डेटानेट के मुताबिक़ TMC कुल 115 सीटों पर और BJP 166 सीटों पर आगे चल रही है। 294 सीटों की विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की ज़रूरत है, यानी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी का आंकड़ा बहुमत के पार हो चुका है। हालांकि अब भी ये रुझान हैं लेकिन अगर TMC चुनाव हारती है तो ये कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। सूबे में साल 2011 से लगातार TMC की सरकार है और ममता बनर्जी इन बीते 15 सालों से राज्य की मुख्यमंत्री हैं। BJP अगर जीतती है तो ये पहला मौक़ा होगा जब वो राज्य में सरकार बनाएगी। पिछली बार TMC को 213 और बीजेपी को 77 सीटों पर जीत मिली थी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “यकीनन…चार मई, दीदी गईः बंगाल को ‘लियारी’ बना गई”

Comments are closed.

gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

योगी बोले- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के तो PM मोदी भारत के शिल्पी

gorakhpur: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राम आश्रय कुशवाहा, 13 साल बाद हुई घर वापसी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व मंत्री राम आश्रय कुशवाहा ने करीब 13 साल बाद समाजवादी पार्टी में वापसी की है। गुरुवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। यह घटनाक्रम प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सामने आया है। सपा में शामिल होने के बाद राम […]

Spread the love
Read More
Modi's 76th birthday
Bihar homeslider

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय

Modi’s 76th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बिहार के कटिहार जिले में एक चाय विक्रेता ने अपने अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की। मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास चाय की दुकान चलाने वाले जवाहर भगत ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 कप चाय लोगों को मुफ्त में पिलाई। उन्होंने इस […]

Spread the love
Read More