विधानसभा चुनावः असम, बंगाल और पुडुचेरी में भगवा फहरने को तैयार

बंगाल
  • केरल में कांग्रेस गठबंधन तो तमिलनाडु में थलपति विजय की ओर

नया लुक डेस्क/वार्ता

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों के विधानसभाओं के चुनाव की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में असम और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP), केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त मिली है। चुनाव आयोग के अब कर के आंकड़ों के अनुसारी असम में BJP 13 और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने तीन सीटों पर बढ़त बना रखी है। केरल में कांग्रेस पार्टी 24 सीटों पर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 14 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो सीट पर और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग नौ सीट पर आगे चल रही है। पुड्डुचेरी में पांच सीट के लिए मिले रुझान में एआईआरएनसी दो, कांग्रेस एक, द्रमुक एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है। तमिलनाडु में AIADMK  ने 11, टीवीके के नौ, द्रमुक ने पांच, कांग्रेस दो और पीएमके ने एक सीट पर बढ़त बनाई है। गौरतलब है कि असम में 126, पश्चिम बंगाल में 293, केरल में 140, तमिलनाडु में 234 और केंद्र शासित पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव आयोग की निगरानी में मत करना चल रही है।

असम में भाजपा कांग्रेस से काफ़ी आगे चल रही है। रुझानों के मुताबिक़ BJP 66 और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है। वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ़्रंट (UDF) 50 और सत्तारूढ़ लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ़्रंट 39 सीटों पर आगे है। गौरतलह है कि असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में नौ अप्रैल को मतदान हुआ था। तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।

ये भी पढ़े

त्वरित टिप्पणी : भारतीय राजनीति के 100 वर्ष: संघ स्वीकार्य और वामपंथ का उन्मूलन

तमिलनाडु में मतगणना के अब तक के रूझान में तमिलागा वेट्ट्री कषगम (TVK) बड़ा उलटफेर करते हुए 38 सीटों में आगे चल रही है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जहां अन्नाद्रमुक पार्टी 36 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है वहीं टीवीके अन्नाद्रमुक को कड़ी टक्कर देते हुए 38 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि द्रमुक 19 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है और कांग्रेस और पीएमके दो-दो सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी, DMK और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (BKP) एक-एक सीट पर आगे चल रही है। गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एकल चरण में मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ़ विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबको चौंका दिया है। विजय, जिन्हें उनके फ़ैंस ‘थलपति’ के नाम से जानते हैं, की पार्टी TVK (तमिलगा वेट्री कड़गम) ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की डीएमके को भी रुझानों में पीछे छोड़ दिया है।

डेटानेट के मुताबिक़ टीवीके 104 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। विपक्षी एआईएडीएमके भी डीएमके से फ़िलहाल आगे निकल गई है और वो 67 सीटों पर आगे है। ख़ुद विजय पेरांबुर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आर डी शेखर से लगभग तीन हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता विजय तमिलनाडु के साथ-साथ हिंदी भाषी इलाक़ों में भी बेहद लोकप्रिय हैं। एग्ज़िट पोल में उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है लेकिन रुझान चौंकाने वाले आ रहे हैं।


Spread the love

Sawan Somwar
homeslider Religion

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

Sawan Somwar  सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है, जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख तीन अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Today’s Horoscope मेष : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More