अब महाभारत की ‘द्रोपदी’ बन सकती हैं बंगाल की महारानी

Mamata Banerjee
  • शुभेंदु अधिकारी समेत इन पांच नामों पर हो सकती है चर्चा
  • एक दो और नाम हैं रेस में शामिल, लेकिन कोई बड़ी संभावना नहीं

न्यूज रूम से अंशिका यादव

लखनऊ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 बरसो के बाद हार की कगार पर हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें 15 साल लम्बे शासन से बाद सत्ता से दूर करने जा रही है। अभी तक मिले परिणामों के अनुसार ममता दीदी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) 126 सीटों पर पहुंच पाई है। वहीं उनकी प्रतिद्वंदी पार्टी बीजेपी 162 सीटों पर आगे है। वहीं भारतीय जनता पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े 147 से कहीं ज्यादा है। यह आंकड़ें संकेत देते हैं कि BJP पश्चिम बंगाल में अपने राजनीतिक इतिहास में पहली बार सत्ता में आएगी और TMC से सत्ता छीन लेगी। इसी के साथ ही सूबे में BJP के मुख्यमंत्री पद को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

भाजपा वर्तमान में 293 सीटों में से 161 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) 126 सीटों पर आगे है। ये आंकड़े बताते हैं कि BJP पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता में आने को तैयार है। आंकड़ों ने यह तय कर दिया है कि इस बार बीजेपी ममता दीदी से सत्ता छीन लेगी। सीएम पद की बात करें तो विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी इस रेस में सबसे आगे हैं। BJP के चाणक्य और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि सत्ता में आने के बाद सीएम पश्चिम बंगाल की माटी का होगा। उसी बयान के मद्देनजर अधिकारी को सीएम कैंडिडेट का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अपने संगठनात्मक कौशल और प्रभाव के लिए जाने जाने वाले सुवेंदु नंदीग्राम और भाबनीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वे TMC सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और तामलुक से सांसद की कुर्सी भी उनके पास रह चुकी है।

अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य
अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य

दावेदारों में दूसरा नाम BJP के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य का उभर कर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े एक अनुभवी नेता सामिक भट्टाचार्य ने समाज के विभिन्न वर्गों में पार्टी का आधार मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे साल 2024 से राज्यसभा सदस्य हैं और बरसों से राज्य में BJP की उपस्थिति को मजबूत करने का श्रेय उन्हें ही जाता है। हालांकि इन्हें कड़ी टक्कर इनके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष दे रहे हैं। घोष को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन प्राप्त है। उनके नेतृत्व में BJP ने साल 2019 के लोकसभा और वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। जानकारों का कहना है कि दिलीप घोष की मेहनत की वजह से ही बीजेपी पश्चिम बंगाल में अपनी जड़ें जमा पाई है। वर्तमान में घोष खड़गपुर सदर से चुनाव लड़ रहे हैं।

इन तीन नेताओं के बाद महाभारत में द्रोपदी का रोल निभा चुकी रूपा गांगुली को भी CM पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। पूर्व राज्यसभा सांसद और जानी-मानी हस्ती रूपा शहरी मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ रही हैं। वे पहले पार्टी के महिला विंग में नेतृत्व की भूमिका निभा चुकी हैं और एक दशक से अधिक समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। हालांकि इन्हें भी अग्निमित्रा पॉल से जबरदस्त टक्कर मिल रहा है। आसनसोल दक्षिण से विधायक और पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष पॉल का नाम भी बीजेपी के मजबूत नेताओं में शामिल है। विरोध प्रदर्शनों और पार्टी प्रचार में सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाने वाली पॉल ने प्रदेश इकाई में एक मुखर और प्रभावशाली नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। राजनीति के जानकार इसी कराण इन्हें भी CM  पद का कैंडिडेट मान रहे हैं। इसके अलावा पार्टी में पूर्व मंत्री प्रमाणिक का नाम भी चर्चा में है। बतातें चलें कि BJP को जीत दिलाने वाले पश्चिम बंगाल के चाणक्य सुनील बंसल का परिवार भी लम्बे समय से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रह रहा है।


तमिलनाडु चुनाव रुझान : TVK की बढ़त, DMK कार्यकर्ता भावुक

यकीनन…चार मई, दीदी गईः बंगाल को ‘लियारी’ बना गई

विधानसभा चुनावः असम, बंगाल और पुडुचेरी में भगवा फहरने को तैयार

त्वरित टिप्पणी : भारतीय राजनीति के 100 वर्ष: संघ स्वीकार्य और वामपंथ का उन्मूलन

Spread the love

Somvati Amavasya
homeslider Religion

अधिमास की सोमवती अमावस्या 15 जून को, दुर्लभ संयोग को लेकर गजब का उत्साह

कई वर्षों के बाद आया है ऐसा दुर्लभ संयोग, पितृ दोष, शनि शांति के लिए शानदार दिन आचार्य धर्मेश उपाध्याय Somvati Amavasya इस वर्ष 15 को 2026 (सोमवार) को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या को विशेष धार्मिक महत्व का दिन माना जा रहा है। धर्माचार्यों के अनुसार इस बार सोमवती अमावस्या अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में […]

Spread the love
Read More
BJP
Analysis homeslider

राज्यसभा में दो-तीन बहुमत से मोदी सरकार को असीम शक्तियां!

भारतीय राजनीति में 18 जून  की तारीख एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है। देश के 12 राज्यों में राज्यसभा की 26 सीटों पर होने वाले चुनाव केवल सांख्यिकीय फेरबदल नहीं हैं, बल्कि ये उस संवैधानिक भविष्य की नींव रख सकते हैं जिसे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन वर्षों से आकार […]

Spread the love
Read More
Deepika and Ranveer
Entertainment homeslider

नए घर में स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर…खुशखबरी का इंतजार

Deepika and Ranveer  बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर का आनंद ले रहे हैं। बेटी दुआ के बाद अब दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा […]

Spread the love
Read More