घर पर टूटा कहर, एक साथ कुनबा साफ़

Untitled 13 copy
  • बिरियानी खाने से एक परिवार के चार लोगो की मौत
  • मोहल्ले में पसरा मातम, सकते में प्रशासन

मुंबई। मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात बिरयानी खाने और उसके बाद तरबूज खाने के कुछ घंटों के भीतर ही पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ गई और महज 12 घंटे के अंदर चारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुल्लाह अब्दुल कादर, उनकी पत्नी नसरीन और दोनों बेटियों आयशा व जैनब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परिवार ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे रिश्तेदारों के साथ बिरयानी खाई थी। इसके बाद घर लौटकर रात करीब एक बजे तरबूज खाया।

ये भी पढ़ें

वरमाला के मंच पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

रविवार तड़के करीब 5 बजे परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सबसे पहले छोटी बेटी जैनब की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई। इसके बाद मां नसरीन और बड़ी बेटी आयशा ने भी दम तोड़ दिया। पिता अब्दुल्लाह की मौत देर रात करीब 10:30 बजे हुई।

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

पुलिस ने मामले को एक्सीडेंटल डेथ के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। घर में रखा आधा खाया हुआ तरबूज भी लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं खाने में जहर या किसी तरह की मिलावट तो नहीं थी। JJ Hospital के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बैक्टीरिया और संक्रमण की जांच की जा रही है। फिलहाल हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार

Varanasi: गंगा के बढ़े जलस्तर से परेशान वाराणसी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गंगा का जलस्तर 69.33 मीटर पर स्थिर दर्ज किया गया। जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी थमने […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार

इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला […]

Read More
Untitled 6 copy
National Politics

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया मजबूत आर्थिक संदेश

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की औपचारिक शुरुआत ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के भव्य उद्घाटन के साथ हुई। नई दिल्ली में आयोजित इस फोरम में सदस्य देशों के व्यापारिक दिग्गजों और सरकारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री […]

Read More