परशुराम द्वादशी आज: जानें पूजा विधि व शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

परशुराम

राजेन्द्र गुप्ता

हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को परशुराम द्वादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी की पूजा की जाती है। परशुराम द्वादशी व्रत भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को परशुराम द्वादशी व्रत मनाया जाता है। इस दिन कई भक्त कठोर व्रत रखते हैं। मोहिनी एकादशी के अगले दिन परशुराम व्रत मनाया जाता है। शास्त्रों में इस व्रत को बहुत फलदायी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार अगर ऐसा कहा जाता है कि वे दम्पती जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, परन्तु इसमें विलम्ब हो रहा है, तो उन्हें इस दिन व्रत और पूजन अवश्य करना चाहिए।

क्यों मनाई जाती है परशुराम द्वादशी

हिन्दू धर्म पुराणों में उल्लेख मिलता है कि परशुराम द्वादशी के दिन भगवान शिव ने परशुरामजी को पृथ्वी पर बढ़ रहे अधर्म का नाश करने के लिए दिव्य परशु अस्त्र प्रदान किया था। मान्यता है कि धरती ने अपने लोगों पर हो रहे अनाचार से रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु से विनती की थी। इसके फलस्वरूप उन्होंने अक्षय तृतीया के दिन ऋषि जमदग्नी और रेणुका के पुत्र परशुराम के रूप में धरती पर जन्म लिया। आगे चलकर परशुराम ने भगवान शिव की घोर तपस्या की और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर, भगवान शिव ने उन्हें भार्गवास्त्र (परशु) प्रदान किया, जिससे उन्होंने हैहयवंशी राजाओं का संहार किया। कहा जाता है कि इसके बाद परशुराम ने कई वर्षों तक महेन्द्रगिरि पर्वत पर तपस्या की थी।

ये भी पढ़ें

मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा कारोबार में बड़ा लाभ…जानें आज का राशिफल

परशुराम द्वादशी व्रत का महत्त्व

इस दिन भक्त कठोर व्रत रखते हैं। शास्त्रों में इस व्रत को अधिक फलदायी माना गया है। मान्यता के अनुसार अगर किसी दंपत्ति को संतान प्राप्ति की इच्छा हो तो उन्हें यह व्रत अवश्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बता दें कि वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को धरती माता भगवान विष्णु ने धरती पर फैली बुराई को समाप्त करने के लिए परशुराम अवतार लिया था।

परशुराम द्वादशी की पूजा विधि

  • परशुराम द्वादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना करें और व्रत का संकल्प लें ।
  • संकल्प लेने के बाद एक लकड़ी के चौकी पर रखकर लाल कपड़ा बिछाकर, भगवान विष्णु या परशुराम की तस्वीर या मूर्ति को स्थान दें ।
  • गंगा जल या किसी शुद्ध जल से चित्र या मूर्ति का अभिषेक करें।
  • अब पंचोपचार पूजा करें. अर्थात पूजन धूप, गंध, पुष्प, कुंकु, नैवैद्य आदि से करें।
  • फिर अंत में आरती करें और सबको प्रसाद बाटें ।
  • संध्या में भी पूजा करें ।
  • इस व्रत का पारण अगले दिन सुबह पूजा के बाद किया जाता है।

यदि परशुराम द्वादशी गुरुवार को पड़े तो भगवान विष्णु की पूजा और गुरुवार का व्रत एक साथ किया जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन नमक नहीं खाया जाता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Spread the love

मुंबई
Crime News homeslider Maharastra National

घर पर टूटा कहर, एक साथ कुनबा साफ़

बिरियानी खाने से एक परिवार के चार लोगो की मौत मोहल्ले में पसरा मातम, सकते में प्रशासन मुंबई। मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात बिरयानी खाने और उसके बाद तरबूज खाने के कुछ […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा कारोबार में बड़ा लाभ…जानें आज का राशिफल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा-दशा भी आपके उतार-चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल […]

Spread the love
Read More
वरमाला
Crime News homeslider

वरमाला के मंच पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

‘अनफिट’ बताकर लौटी बारात बैरंग आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब वरमाला के मंच पर ही दुल्हन ने दूल्हे को ‘अनफिट’ बताते हुए सात फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। देखते ही देखते शादी की खुशियां तनाव […]

Spread the love
Read More