नकली एनकाउंटर प्रदेश सरकार की नियति बन गई: अखिलेश यादव

Encounter

Encounter भाजपा की चालाकी से सावधान रहे सपा कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जो भी काम करती है सब नकली होता है। अस्पतालों में इलाज और दवाएं नकली मिलती है। नकली एनकाउण्टर उत्तर प्रदेश की नियति बन गई है। न कहीं विकास नज़र आता है और नहीं जनहित या जनकल्याण की कोई योजना है। सभी मोर्चो पर फेल भाजपा अब चुनाव भी नकली तरीके से जीतने की साजिश कर सकती है।  यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा की चालाकी से सावधान रहने को कहा है।

अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा के कारण उत्तर प्रदेश अंधकार में है। भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं और बच्चियों को रोज अपमानित होना पड़ रहा है। भाजपा ने लोकतंत्र की पवित्रता को भी नष्ट किया है। नागरिकों के अधिकारों पर कुठाराघात करना ही उसकी एक मात्र उपलब्धि है। यादव ने कहा कि भाजपा संविधान प्रदेश आरक्षण के भी विरुद्ध है। नौजवानों के लिए नौकरियां नहीं है। जो भी परीक्षाएं हो रही है उन्हें पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया जाता है।

कालेज-यूनिवर्सिटीज में अंधाधुंध फीस बढ़ाई जा रही है ताकि गरीब छात्र पढ़ाई न कर सके। प्रशासन के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर जेल और पुलिस यातना मिलती है। फर्जी मुकदमों में लोगों को फंसाकर वसूली की जाती है। थाना कचहरी हर संस्थान में लूट है। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि सन् 2027 लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। हमारी तैयारी भी पूरी है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही उत्तर प्रदेश को बचा सकती है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। अब पीडीए समाज भी परिवर्तन के लिए तैयार है। जरूरत बस एकजुटता से भाजपा को हराने और उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव जेल के लिए वसूले गए 40 से 60 हजार!

नेपाल में बेचते थे चोरी की बाइक, जुए और शराब में उड़ाते थे रकम

भारत-नेपाल सीमा पर चांदी तस्करी का भंडाफोड़, 500 ग्राम सिल्वर बरामद

भारतीय सेना को मिली नई ताकत, 106 अग्निवेग कामिकाजे ड्रोन हुए शामिल

ममता की मुश्किलें बढ़ीं, प्रकाश बरेक के इस्तीफे से TMC को बड़ा नुकसान

One thought on “नकली एनकाउंटर प्रदेश सरकार की नियति बन गई: अखिलेश यादव”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

क्या 2027 के चुनाव में अमर मणि त्रिपाठी बचा पाएंगे अपनी पुरानी साख?

राजनीति के विशेषज्ञ कहते हैं पार्टियों ने नकार भी दिया तो अमर मणि बनेंगे सभी के लिए सिरदर्द! आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में ओशिन, तनुश्री और अलंकृता मणि का पुनः एक बार फिर होगा कड़ा इम्तिहान? उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काटकर बाहर आए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की […]

Read More