नेपाल में बेचते थे चोरी की बाइक, जुए और शराब में उड़ाते थे रकम

Sonauli News 

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक व ₹10,200 नकदी बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Sonauli News  : भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का सोनौली पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें और 10,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य वाहन चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह सफलता मिली। मंगलवार रात करीब 10:40 बजे उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ कस्बा सोनौली स्थित एसबीआई बैंक के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी और सत्यापन के दौरान उनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलें और 10,200 रुपये नकद बरामद हुए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

नेपाल में बेचते थे चोरी की बाइक, जुए और शराब में उड़ाते थे रकम

पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें नेपाल में बेच देते थे। बिक्री से मिलने वाले पैसों से नेपाल जाकर शराब पीते थे और कैसीनो व जुए में रकम खर्च करते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद नकदी भी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचकर हासिल की गई थी।

गिरोह ने यह भी कबूल किया कि बरामद हीरो एचएफ डीलक्स बाइक थाना पनियरा क्षेत्र से और यामाहा आर-15 बाइक थाना भिटौली क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा थाना घुघली से एक हीरो एचएफ डीलक्स और थाना परसा मलिक क्षेत्र से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर नेपाल में बेचने की बात भी स्वीकार की है।पुलिस ने बरामदगी और पूछताछ के आधार पर थाना सोनौली में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

भारत-नेपाल सीमा पर चांदी तस्करी का भंडाफोड़, 500 ग्राम सिल्वर बरामद

Jacqueline Fernandez 200 करोड़ केस में झटका, सुप्रीम कोर्ट जज ने सुनवाई से हटे

फूले-फूले गुब्बारे जैसे भटूरे बनाने के लिए क्या करें? नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप विधि

Jacqueline Fernandez 200 करोड़ केस में झटका, सुप्रीम कोर्ट जज ने सुनवाई से हटे

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “नेपाल में बेचते थे चोरी की बाइक, जुए और शराब में उड़ाते थे रकम”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More