भारत-नेपाल सीमा पर चांदी तस्करी का भंडाफोड़, 500 ग्राम सिल्वर बरामद

SonauliBorder

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

SonauliBorder : भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली में एसएसबी जवानों द्वारा नियमित जांच के दौरान एक व्यक्ति को 500 ग्राम चांदी के छोटे दानों के साथ पकड़ा गया। बरामद चांदी को अवैध रूप से नेपाल ले जाया जा रहा था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है, जो जयपुर का निवासी बताया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह चांदी जयपुर से खरीदकर काठमांडू ले जा रहा था। सीमा पर लगातार सामने आ रहे चांदी तस्करी के मामलों को देखते हुए जांच एजेंसियां इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले नौतनवां कस्टम ने एक कार से चांदी की खेप बरामद कर दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया था।

SSB ने बरामद चांदी और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, नौतनवां के सुपुर्द कर दिया है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच जारी है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बॉयफ्रेंड से शादी की बात बनी जानलेवा, ओडिशा में प्रेमिका की दर्दनाक हत्या

Jacqueline Fernandez 200 करोड़ केस में झटका, सुप्रीम कोर्ट जज ने सुनवाई से हटे

भारतीय सेना को मिली नई ताकत, 106 अग्निवेग कामिकाजे ड्रोन हुए शामिल

राम मंदिर दानपात्र मामले पर बृजभूषण सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बयान से बढ़ीं चर्चाएं

 

Spread the love

One thought on “भारत-नेपाल सीमा पर चांदी तस्करी का भंडाफोड़, 500 ग्राम सिल्वर बरामद”

Comments are closed.

New Delhi
Crime News Entertainment

सैफ अली खान हमला केस: ट्रायल शुरू, नर्स ने आरोपी को पहचाना

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अदालत में ट्रायल शुरू हो गया है। मामले की सुनवाई के दौरान परिवार की स्टाफ नर्स ने गवाही देते हुए आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान की। नर्स ने अदालत को जनवरी 2025 की उस रात की घटनाओं के बारे में बताया, जब […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, साथ दिखे शिवा-श्रद्धा

Lucknow: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब इस मामले से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। इसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे एक साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि इस दौरान शिवा […]

Spread the love
Read More
Chennai
Crime News

पति का अवैध संबंध अपने आप में क्रूरता नहीं: मद्रास हाई कोर्ट

Chennai: पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने मात्र से उसे पत्नी के प्रति कानूनी रूप से क्रूरता का दोषी नहीं ठहराया जा सकता। मद्रास हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की। अदालत ने स्पष्ट किया कि आपराधिक आरोप साबित करने के लिए केवल विवाहेतर संबंध […]

Spread the love
Read More