दिल्ली रेप-मर्डर केस में मिले अहम सबूत, क्राइम सीन रीक्रिएशन से खुला बड़ा राज
Delhi Crime Case : दिल्ली एक बार फिर एक सनसनीखेज अपराध से दहल गई है। दिल्ली रेप-मर्डर केस में पुलिस जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। इस मामले में आरोपी राहुल मीणा की निशानदेही पर कई अहम सबूत बरामद किए गए हैं, जिसने पूरे केस को और मजबूत बना दिया है। पुलिस को इस जांच में दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिनमें से एक पीड़िता का है और दूसरा वही चोरी का फोन है जिसे आरोपी वारदात के बाद फरार होने के दौरान इस्तेमाल कर रहा था।
क्राइम सीन रीक्रिएशन से सामने आई सच्चाई
दिल्ली पुलिस ने FSL टीम के साथ मिलकर आरोपी को पीड़िता के घर ले जाकर पूरे क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। इस दौरान यह समझने की कोशिश की गई कि आरोपी घर में कैसे घुसा और उसने वारदात को किस तरह अंजाम दिया। रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने बताया कि वह किस रास्ते से घर में दाखिल हुआ, कैसे मुख्य दरवाज़ा खोला और किस तरह सीधे कमरे तक पहुंचा। पुलिस ने हर एक लोकेशन को दोबारा जांचा, जिससे केस की दिशा और स्पष्ट हो गई।
ये भी पढ़े
AAP में अंदरूनी कलह ,स्वाति मालीवाल विवाद से राघव चड्ढा की बगावत तक पूरी कहानी
मिले अहम फॉरेंसिक सबूत
इस केस में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे हैं, जो जांच को निर्णायक दिशा दे सकते हैं:
पीड़िता के खून से सने कपड़े
घर के अंदर मिले खून के निशान
चार्जर की केबल (हत्या में इस्तेमाल)
टेबल लैंप (सिर पर वार के लिए उपयोग)
आरोपी के खून और सीमेन से सने कपड़े
वारदात के बाद छोड़ी गई पैंट आरोपी के जूते
पीड़िता के भाई की पैंट, जिसे आरोपी पहनकर भागा घर की चप्पलें
इन सभी सबूतों ने पुलिस की जांच को और मजबूत कर दिया है।
ये भी पढ़े
A Horrific Incident : आंख पर बांधी पट्टी और Love का ढोंग करते करते जिंदा फूंका
चश्मदीदों के बयान से बढ़ी अहमियत
जांच में कुछ चश्मदीदों के बयान भी सामने आए हैं। एक गवाह ने बताया कि उसने आरोपी को वारदात से पहले घर के बाहर देखा था। वहीं, एक ड्राइवर ने भी आरोपी को वहां बातचीत करते हुए देखा था। इन बयानों को पुलिस बेहद महत्वपूर्ण मान रही है क्योंकि ये आरोपी की मौजूदगी को घटना स्थल पर साबित करते हैं।
पुलिस जांच में तेजी
दिल्ली पुलिस लगातार सभी सबूतों को जोड़कर केस को मजबूत करने में जुटी है। FSL रिपोर्ट और मोबाइल डेटा भी जांच का अहम हिस्सा बन चुके हैं। पुलिस का लक्ष्य है कि सभी वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर कोर्ट में मजबूत केस पेश किया जाए, ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिल सके।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
AAP में अंदरूनी कलह ,स्वाति मालीवाल विवाद से राघव चड्ढा की बगावत तक पूरी कहानी
A Horrific Incident : आंख पर बांधी पट्टी और Love का ढोंग करते करते जिंदा फूंका

One thought on “Delhi Crime Case : रेप और मर्डर मामले में क्राइम सीन रीक्रिएशन से बड़ा खुलासा”
Comments are closed.