A Horrific Incident : आंख पर बांधी पट्टी और Love का ढोंग करते करते जिंदा फूंका

Untitled 3 copy 27
  • महबूबा बनी डायन, प्रेमी को जिंदा जलाया
  • बेंगलुरु की यह घटना पढ़कर सिर से उतर जाएगा प्रेम का भूत

A Horrific Incident : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड की बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रेमा और मृतक किरण दोनों की उम्र 27 साल थी और वे पिछले करीब दो वर्षों से रिलेशनशिप में थे। दोनों एक ही मोबाइल स्टोर में काम करते थे। यह दर्दनाक घटना 21 अप्रैल को बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि प्रेमा ने किरण को सरप्राइज देने के बहाने अपने घर बुलाया था। उस समय घर में कोई और मौजूद नहीं था। घर पहुंचने के बाद प्रेमा ने किरण की आंखों पर पट्टी बांधी, उसे कुर्सी पर बैठाया और रस्सियों से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल या केरोसिन डालकर आग लगा दी। किरण खुद को बचा नहीं सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी आरोपी ने खुद रिकॉर्ड किया, जो अब पुलिस के हाथ लग चुका है और अहम सबूत के तौर पर जांच में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़े

मऊ में तड़के भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के दौरान पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखा और चीखें सुनीं, जिसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। शुरुआत में मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन जांच के बाद यह साफ हो गया कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी। पुलिस के अनुसार, प्रेमा ने पहले से ही ज्वलनशील पदार्थ की व्यवस्था कर रखी थी, जिससे हत्या की साजिश पहले से रची जाने की पुष्टि होती है। पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार बयान बदलती रही, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जा रहा है कि किरण के शादी से इनकार करने और रिश्ते में दूरी बनाने की वजह से प्रेमा नाराज थी। इसी गुस्से और तनाव में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। डिजिटल सबूत और मोबाइल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

ये भी पढ़े

AAP को बड़ा राजनीतिक झटका: राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी पार्टी, तीन ने थामा BJP का दामन


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग

Horoscope  कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को बरतनी होगी सावधानी मेष : आप का आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। वृषभ […]

Spread the love
Read More
Maharishi Valmiki Jayanti
homeslider Religion

महर्षि वाल्मीकि जयंती कल: रत्नाकर से आदिकवि बनने की प्रेरक कहानी

Maharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशभर में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। संस्कृत साहित्य के महान रचनाकार और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, तपस्या, ज्ञान और आत्मपरिवर्तन का संदेश देता है। उनकी जीवनगाथा बताती है कि मनुष्य अपने विचारों और कर्मों में बदलाव […]

Spread the love
Read More
UP Politics 2027
homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : दंगा, इफ्तार और बिरयानी SP राज की असल कहानी…

राजेश श्रीवास्तव UP Politics 2027 : कहते हैं कि भेड़िया कितना भी शेर की खाल ओढ़ ले लेकिन वह भेड़िया ही रहता है। कुछ इसी तरह का हाल इन दिनों समाजवादी पार्टी का है। हर रोज PDA का नारा जपने के बाद अखिलेश यादव अब मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए नतमस्तक हैं। आजम खां को वोटों […]

Spread the love
Read More