काकोरी में वन विभाग की लापरवाही: पेड़ काटते समय विशालकाय पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत

युवक की मौत पर स्थानीय लोगों में गुस्सा, लगाया लापरवाही का आरोप

घटना को दबाने में जुटी पुलिस और संबंधित विभाग

ए अहमद सौदागर

Lucknow : बीते दिनों हुई कई मौतों के बाद भले ही पुलिस और संबंधित विभाग के लिए कानून ने नया रूप ले लिया है, लेकिन सूबे की राजधानी के काकोरी क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही पेड़ों की कटान के चलते एक युवक की पेड़ के नीचे दब कर हुई मौत ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। इस इलाके में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था बेहद कड़ी थी। तब इसी थाना क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से लकड़कट्टे अवैध रूप से धड़ल्ले से लकड़ी काट रहे थे और इसी लापरवाही के चलते अनुप कुमार नाम के युवक की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले उसकी सांसें थम चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक काकोरी क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव निवासी अनुप कुमार पुत्र हरिश्चंद्र रावत लकड़ी काटने का काम करता था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह टीम के साथ क्षेत्र की एक बाग में पेड़ काट रहा था कि इसी दौरान पेड़ गिर पड़ा और उसके नीचे दब कर अनुप कुमार रावत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकार बताते हैं कि वन विभाग की मिलीभगत से लकड़कट्टे पेड़ की कटाई कर रहे थे। हालांकि अवैध पेड़ की कटाई का काम काकोरी क्षेत्र में आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस और वन विभाग आंख मूंदे हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। नतीजतन इसी लापरवाही का नतीजा रहा कि मंगलवार को एक परिवार का सहारा छीन गया। वहीं जानकार सूत्र बताते हैं कि पूरे मामले को स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग दबाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि पुलिस और वन विभाग भले ही घटना दबाने में जुटा हो, लेकिन कड़वा सच यह है कि इस घटना ने संबंधित विभाग की पोल खोल कर रख दी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

‘डोंट बी शाय’ का नया गाना ‘तेरे संग’ हुआ रिलीज़, प्यार के एहसास से सजा है यह रोमांटिक ट्रैक

पारा में उधारी मांगने पर सीमेंट कारोबारी पर हमला, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान

ससुर की हत्या का राज खुला, करोड़पति बहू का था नौकर से कनेक्शन

ससुर की हत्या का राज खुला, करोड़पति बहू का था नौकर से कनेक्शन

मौलाना तकीर रजा को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

 

 

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में उधारी मांगने पर सीमेंट कारोबारी पर हमला, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान

जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज, घायल अस्पताल में भर्ती। ए अहमद सौदागर Lucknow: पारा थाना क्षेत्र में सीमेंट सरिया दुकानदार को उधारी रकम मांगना भारी पड़ गया। उधारी मांगने पहुंचे दुकानदार नसरुद्दीन को दबंग पिंटू शर्मा ने साथियों के साथ मिलकर लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना मिलते […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

उरई: पुलिस पर हमले के मामले में पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, 26,500 रुपये जुर्माना

मेडिकल स्टोर संचालक के अपहरण मामले में भी चल रही थी सजा कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर सुनाया फैसला देवेंद्र मिश्र Attack on Orai police: पुलिस टीम पर हमला करने के करीब 13 साल पुराने मामले में अदालत ने पांच दोषियों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

ससुर की हत्या का राज खुला, करोड़पति बहू का था नौकर से कनेक्शन

21 दिन की कॉल हिस्ट्री ने पलटी पूरी कहानी Kanpur businessman murder case: कानपुर के कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू से गोदकर हत्या के बाद पुलिस ने परिवार, पुराने कर्मचारियों और संदिग्धों के मोबाइल संपर्कों की जांच शुरू की। इसी दौरान हत्या से पहले के 21 दिनों की […]

Read More