वृंदावन हादसा: काल के गाल में समाए 16 लोग, अंतिम शव भी बरामद

untitled design 4jpg 1776337297555

  वृंदावन हादसा:यमुना में पहली बार हुआ इतना बड़ा हादसा, जानकर सन्नाटा पसरा

वृंदावन हादसा: कालिया नाग के कहर से थरथर कांप रही यमुना ने तब भी इतनी नरबलि नहीं ली थी, जितनी इस बार हुई। देवरहा बाबा घाट से यमुना में जलक्रीड़ा करने पहुंचे युवकों ने यह कतई नहीं सोचा होगा कि आज उनका अंतिम दिन है। लेकिन एक नाव हादसे ने सभी को काल के गाल में भेज दिया। आखिरी शव की पहचान पंकज मल्होत्रा के रूप में हुई है। वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे में राहत और बचाव कार्य अब समाप्त हो गया है। लापता अंतिम व्यक्ति का शव मिलने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है। यह खबर सामने आते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान पंकज मल्होत्रा के रूप में हुई है, जिनकी तलाश पिछले कई दिनों से जारी थी। गोताखोरों की टीम ने देवराह बाबा घाट और पानीगांव के बीच उनका शव बरामद किया। इस खोज के साथ ही सर्च ऑपरेशन को आधिकारिक रूप से समाप्त घोषित कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

पड़ोसी प्रथमः भारत के सहयोग से भूटान में दो प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यह हादसा पिछले शुक्रवार को केसी घाट के पास हुआ था, जब एक मोटर बोट अचानक पलट गई थी। नाव में सवार कई लोग नदी में गिर गए, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। शुरुआत में 10 लोगों के शव बरामद किए गए थे, लेकिन कुछ लोग लापता थे। तो वहीं NDRF और SDRF की टीमों ने लगातार कई दिनों तक अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने पूरी मेहनत से सभी लापता लोगों को खोज निकाला। इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नाव में सुरक्षा के उचित इंतजाम होते, तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता। अब जबकि सर्च ऑपरेशन समाप्त हो चुका है, प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़े

घबराइए मत, बच्चे के इलाज में नहीं आने देंगे कोई बाधा: योगी आदित्यनाथ

ईरान पर UAE के सीक्रेट अटैक का दावा, वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट से मचा हड़कंप

 

 

Spread the love

Lucknow's New Police Commissioner
Uttar Pradesh

IPS अधिकारी तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

अमरेन्द्र  सेंगर DG अभिसूचना, प्रदेश सरकार ने 15 IPS अफसरों के किये तबादले ए अहमद सौदागर Lucknow’s New Police Commissioner : प्रदेश सरकार ने शनिवार को बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं । राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सहित कुल 15 IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। प्रदेश सरकार ने 2001 […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

विधायक आवास में सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री भुर्जी की मौत

यह हादसा था या और कुछ, जांच पड़ताल जारी The death of Nanakchand Bhurji : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लालबाग स्थित विधायक आवास में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री  नानका चंद भुर्जी सातवीं मंजिल से गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
Amroha wedding video
Uttar Pradesh

अमरोहा में तीन बहनों की एक ही युवक से शादी का दावा निकला फर्जी, वायरल वीडियो था सिर्फ प्रैंक

Amroha wedding video : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो ने कुछ दिनों तक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीडियो में दावा किया गया था कि तीन बहनों ने एक ही युवक से शादी कर ली है। मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ा और […]

Spread the love
Read More