नेपाल राज दरबार हत्या काण्ड की दोबारा जांच होगी?

Nepalese royal massacre

जांच को लेकर गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने दिया बड़ा संकेत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nepalese royal massacre : नेपाल की राजनीति में एक बार फिर गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने दूसरी बार पदभार संभालने के बाद एक  जून 2001 को ऐतिहासिक नेपाल शाही दरबार हत्या काण्ड की जांच को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो राजा वीरेन्द्र और उनके परिवार की हत्या से जुड़े घटनाक्रम की पुनः जांच कराई जा सकती है। सुदन गुरुंग ने पहली बार 27 मार्च 2026 को गृहमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, पद संभालने के एक महीने के भीतर ही उन पर शेयर निवेश, संपत्ति के स्रोत और कारोबारी संबंधों को लेकर सवाल उठने लगे। बढ़ते विवाद के बीच उन्होंने 22 अप्रैल 2026 को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृहमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस्तीफे के बाद नेपाल सरकार ने उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए पूर्व उच्च न्यायालय न्यायाधीश अच्युत प्रसाद भण्डारी के नेतृत्व में एक जांच समिति बनाई। समिति को आरोपों, शेयर निवेश और संपत्ति के स्रोतों की जांच का जिम्मा दिया गया था। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री बालेन शाह को सौंप दी। रिपोर्ट में गुरुंग की संपत्तियों और निवेशों में कोई ठोस अनियमितता नहीं मिलने तथा अधिकांश आरोपों की पुष्टि न होने की बात कही गई। इसके बाद उनके दोबारा गृहमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ।

पुनर्नियुक्ति के बाद गृहमंत्री गुरुंग ने कहा कि नेपाल के इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जनता अब भी जवाब चाहती है। इसी क्रम में उन्होंने वर्ष 2001 के राजदरबार हत्या काण्ड का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि कानूनी और संवैधानिक आधार मिले तो उस मामले की भी पुनः समीक्षा और जांच पर विचार किया जा सकता है। ज्ञात हो कि एक जून 2001 को नारायणहिटी दरबार में हुए गोली काण्ड में तत्कालीन राजा वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह, रानी ऐश्वर्या सहित शाही परिवार के 09 सदस्य मारे गए थे। यह घटना आज भी नेपाल के इतिहास की सबसे रहस्यमयी और चर्चित घटनाओं में गिनी जाती है।

गृहमंत्री गुरुंग के इस बयान के बाद नेपाल की राजनीति और सोशल मीडिया में बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे सत्य की खोज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इतने वर्षों बाद मामले को फिर से खोलना राजनीतिक बहस को जन्म दे सकता है। अब देखना यह होगा कि सरकार वास्तव में इस ऐतिहासिक मामले की पुनः जांच के लिए कोई औपचारिक प्रक्रिया शुरू करती है या नहीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

IND vs AFG: रोहित शर्मा की वापसी और युवा खिलाड़ियों की परीक्षा, मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच

पश्चिम बंगाल में सियासी भूचाल: TMC में बगावत से बदले सत्ता के समीकरण

दिल्लीवासियों को बड़ा झटका! बढ़ गया बिजली का खर्च, जुलाई से आएंगे भारी बिल

दिल्लीवासियों को बड़ा झटका! बढ़ गया बिजली का खर्च, जुलाई से आएंगे भारी बिल

 

 

 

Naypyidaw
International

भारत-म्यांमार विकास सहयोग को नई रफ्तार, पाँच प्रोजेक्ट्स पर MOU

शाश्वत तिवारी Naypyidaw: भारत और म्यांमार ने दोनों देशों के बीच विकास सहयोग को और मजबूत करते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत सरकार की सहायता से संचालित होने वाली पांच ‘क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स’ (QIP – त्वरित प्रभाव परियोजनाएं) के क्रियान्वयन के लिए MOU […]

Read More
Modi-Jinping Meeting
International

सात साल बाद मोदी-जिनपिंग मुलाकात, दुर्लभ खनिजों पर बन सकती है सहमति

Modi-Jinping Meeting: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिनपिंग इस सप्ताह दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। करीब सात साल बाद […]

Read More
Iran-US War
International

ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! F-15 समेत कई अमेरिकी विमानों को नुकसान का दावा

Iran-US War: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव अब और गंभीर होता दिखाई दे रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए कथित हमले में कई अमेरिकी लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से […]

Read More