AIG जेल की वसूली करने वाले बाबुओं का नहीं होता पटल परिवर्तन!

Jail

प्रदेश की जेलों के साथ ध्वस्त की कारागार मुख्यालय की व्यवस्था

कानपुर परिक्षेत्र के बाबू को सौंप दिया जेल मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार

Jail कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक कारागार (AIG) प्रशासन ने प्रदेश की जेलों की ही नहीं कारागार मुख्यालय की व्यवस्थाओं को भी ध्वस्त कर दिया है। वसूली के चक्कर में एआईजी जेल प्रशासन ने मुख्यालय के समस्त कमाऊ पटल पर बाबुओं को तैनात कर रखा है। वसूली कर देने वाले इस बाबुओं का पटल परिवर्तन नहीं किया जाता है। अव्यवस्था का यह आलम है कि इन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के पास स्टेनो के बजाए बाबुओं को लगा रखा है। एआईजी प्रशासन की तानाशाही का यह मामला मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

ये भी पढ़े

सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों से थोक में डीजल खरीदने पर लगी रोक

मिली जानकारी के मुताबिक जून 2024 में शासन ने प्रोन्नत आईएएस धर्मेंद्र सिंह को कारागार मुख्यालय में अपर महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन) के पद पर तैनात किया। सूत्रों का कहना है शासन में सेटिंग गेटिंग करके नियम विरुद्ध तरीके से जुगाड़ के बल पर इनकी तैनाती कराई गई। नियमानुसार एआईजी कारागार प्रशासन के पद पर सीनियर पीसीएस की तैनाती होती रही है। सूत्रों की माने तो प्रोन्नत आईएएस ने मुख्यालय में एआईजी कारागार प्रशासन का प्रभार संभालने के कुछ समय बाद ही प्रदेश की जेलों के साथ मुख्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दी। प्रदेश की बुलंदशहर, झांसी, उरई, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, और बिजनौर जेल में हुई घटनाएं इसका जीता जागता उदाहरण हैं। मोटी कमाई होने की वजह से कोई भी अधिकारी इस पद को आसानी से छोड़ने को तैयार ही नहीं होता है।

सूत्रों का कहना है कि स्थानांतरण सत्र समाप्त हुए करीब एक पखवारे का समय बीत जाने के बाद भी आज तक कारागार मुख्यालय में तैनात बाबुओं का पटल परिवर्तन नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेलर डिप्टी जेलर संवर्ग का लंबे समय से प्रभार संभाल रहे बाबू अनिल वर्मा का पटल परिवर्तन किया ही नहीं जाता है। यह बाबू जेलर और डिप्टी जेलर के तबादलों में जमकर वसूली को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। इसी प्रकार पूर्व एआईजी कारागार प्रशासन के समय से एआईजी के निजी सचिव का प्रभार संभाल रहे बाबू का भी लंबे समय से पटल परिवर्तन नहीं किया गया है। इसी प्रकार पिछले करीब दो दशक से कानपुर परिक्षेत्र का प्रभार संभाल रहे विमल यादव को डीआईजी कारागार मुख्यालय का भी प्रभार दे दिया गया है। लखनऊ परिक्षेत्र कार्यालय में स्टेनो के बजाए मेरठ परिक्षेत्र में सुर्खियों में रहे बाबू को लगा रखा गया है। एआईजी कार्यालय में वसूली को लेकर चर्चा में में रहने वाले बाबुओं का दबदबा है। दिलचस्प बात यह है कि एआईजी ने कई ऐसे बाबुओं को महत्वपूर्ण पटल की जिम्मेदारी सौंप रखी है जिन्हें उनकी कोई जानकारी ही नहीं है। उधर इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग और एआईजी प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

ये भी पढ़े

लोकसभा में TMC को झटका? 19 सांसदों की सूची वायरल, मचा बवाल

शिकायत के बाद भी AIG  पर नहीं हुई कोई कार्यवाही!

कारागार विभाग में तैनात भ्रष्ट आईएएस पर कार्रवाई नहीं होने से अधिकारी बेलगाम हो गए है। मुख्यमंत्री भ्रष्ट अधिकारियों पर कब कार्रवाई करेंगे यह सवाल विभाग के कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि बीते दिनों मुख्यालय को एआईजी प्रशासन के जेलों से पर्चियां भेजकर घरेलू सामान के साथ अत्याधुनिक घरेलू उपकरण और खानपान की वस्तुएं मंगवाए जाने की शिकायत की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन महानिदेशक कारागार ने शिकायत की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। यह शिकायत मुख्यालय की फाइलों में कैद होकर रह गई। इस मामले को हुए करीब दो साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ND vs AFG: गिल और अय्यर 3000 ODI रन के करीब, इतिहास रचने का मौका

प्रेम विवाह बना विवाद, बुआ-भतीजे मामले में मारपीट का वीडियो वायरल

जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा: लैंडिंग में असंतुलित होकर क्रैश हुआ AN-32 विमान

इश्क में ठहर गया गर्भ, अब दवा खिलाकर BF ने किया ऐसा कि…

सलमान खान फार्महाउस विवाद में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पड़ोसी को लगाई फटकार”

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। वृष- आपके खर्चे कम हो जाएंगे […]

Read More
Crime News

गाजीपुर: इंदिरा नगर में दो घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

2,11,800 रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : इंदिरा नगर क्षेत्र दो घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर गाजीपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक धनपाल, हेड कांस्टेबल बालकुश, हेड कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, कांस्टेबल भुवन विक्रम के अलावा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More