महंगे पेट्रोल-डीजल से बदली लोगों की पसंद, EV कारों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

Electric Cars Demand in India :  भारत में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब ऑटोमोबाइल बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ते ईंधन खर्च से परेशान ग्राहक तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की ओर रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि देश में कई लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और ग्राहकों को डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की नई इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। डीलरशिप से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों में इसकी बुकिंग दोगुनी हो चुकी है। बढ़ती मांग के कारण ग्राहकों को डिलीवरी के लिए छह से आठ  सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Mercedes की इलेक्ट्रिक कारों पर भी भारी वेटिंग

लक्जरी कार निर्माता र्सिडीज बेंज की नई इलेक्ट्रिक  CLA सेडान को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी के कई डीलरों के पास बुकिंग का दबाव इतना बढ़ गया है कि कुछ जगहों पर नई बुकिंग अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी है। इस मॉडल पर दो  से से  महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।

Tata Motors, BMW और Mahindra को भी मिल रहा फायदा

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाने वाली Tata Motors को भी मजबूत मांग का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के अनुसार EV बुकिंग की संख्या वास्तविक डिलीवरी से लगभग दोगुनी हो गई है। वहीं BMW India ने भी स्वीकार किया है कि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री उम्मीद से अधिक बढ़ी है। मई महीने में कंपनी की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी करीब 33 प्रतिशत तक पहुंच गई। Mahindra की XEV 9e और BE 6 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs पर भी छार से आठ   सप्ताह तक की वेटिंग चल रही है। इसके अलावा MG Motor की Windsor EV और ZS EV पर भी करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ रहा है।

क्यों बढ़ रही है EV की मांग?

ऑटो उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी तनाव का सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ रहा है। ऐसे में ग्राहक लंबे समय के खर्च को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। पहले जहां कंपनियों को EV खरीदने के फायदे समझाने पड़ते थे, वहीं अब ग्राहक खुद इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी जुटाकर शोरूम पहुंच रहे हैं।

आने वाले समय में और बढ़ सकती है मांग

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईंधन की कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और अधिक बढ़ सकती है। इसी को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां उत्पादन क्षमता बढ़ाने और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने पर काम कर रही हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

खाली पेट पिएं जीरा-धनिया-सौंफ का पानी, तेजी से घट सकता है बढ़ता वजन

‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी, बोले- मुझे एक और मौका दें

नेपाल राज दरबार हत्या काण्ड की दोबारा जांच होगी?

IND vs AFG: रोहित शर्मा की वापसी और युवा खिलाड़ियों की परीक्षा, मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “महंगे पेट्रोल-डीजल से बदली लोगों की पसंद, EV कारों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

Comments are closed.

Silver Price Crash :
Business

चांदी की कीमत में भारी गिरावट, एक दिन में ₹4500 से ज्यादा टूटी; क्या ₹2 लाख के नीचे जाएगी कीमत?

Silver Price Crash : सोना और चांदी की कीमतों में जारी तेजी पर मंगलवार को अचानक ब्रेक लग गया। घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा दबाव चांदी की कीमतों पर नजर आया, जहां एक ही […]

Spread the love
Read More
Global trading system
Business

सुरक्षित वैश्विक व्यापार के लिए नियम-आधारित व्यवस्था जरूरीः भारत

शाश्वत तिवारी Global trading system : संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग (UNCITRAL) की 60वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस उच्च स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय और UNCITRAL के साथ संयुक्त रूप […]

Spread the love
Read More
Indian Customs Agent
Business National

नेपाल भंसार प्रशासनिक भवन में प्रवेश से रोके जाने के आरोप पर भारतीय एजेंटों का धरना जारी

पुलिस बुलाकर प्रशासनिक भवन से बाहर निकाले जाने का आरोप, व्यापार मंडल खुलकर आया समर्थन में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Indian Customs Agent:  भारत-नेपाल सीमा स्थित भैरहवा (बेलहिया) भंसार (कस्टम) कार्यालय में प्रशासनिक भवन में प्रवेश को लेकर भारतीय कस्टम एजेंटों और नेपाल भंसार प्रशासन के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पिछले चार दिनों […]

Spread the love
Read More