नौतनवां में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Untitled 16 copy 3

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। SDM नवीन कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया, जिनसे अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को छपवा तिराहा के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही SDM नवीन कुमार और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिनके चालकों के पास खनन से संबंधित कोई वैध अनुमति या आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया और उन्हें नौतनवां थाने में खड़ा करा दिया गया। आगे की विधिक कार्रवाई के लिए वाहनों को थानाध्यक्ष के सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

₹20,000 करोड़ के घाटे में फंसी एयर इंडिया टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस से मांगी मदद

PBKS vs DC : प्लेऑफ की जंग में आज कौन मारेगा बाजी?

SDM नवीन कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति खनन करना पूरी तरह गैरकानूनी है और इस पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इस तरह की सख्ती से क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगेगी। उन्होंने प्रशासन से ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखने की मांग भी की है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More