अमेरिका में फिर कांपी धरती: नेवादा में तेज भूकंप, कई इलाकों में दहशत

Earthquake 1

अमेरिका में आए तेज़ भूकंप के झटकों ने लोगों को हिला कर रख दिया। नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स के पास रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप जमीन से लगभग नौ किलोमीटर की गहराई में आया। इसके झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए, जिनमें कैलिफ़ोर्निया और सैन जोस भी शामिल हैं।

कैलिफ़ोर्निया में 4.9 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। शुरुआत में इसकी तीव्रता 5.1 बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 4.9 किया गया। यह भूकंप बौल्डर क्रीक के पूर्व-दक्षिण-पूर्व में करीब एक किलोमीटर दूरी पर और 10.9 किलोमीटर की गहराई में आया।

अफरा-तफरी का माहौल, लोग घरों से बाहर निकले

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि झटके काफी तेज़ थे और इमारतें जोर-जोर से हिलने लगीं। हालांकि, अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

इससे पहले उत्तरी इंडोनेशिया में समुद्र के नीचे 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके 10 से 20 सेकंड तक महसूस किए गए। उत्तरी सुलावेसी के बिटुंग और उत्तरी मालुकु के टर्नेट शहर में इसका असर देखा गया। भूकंप का केंद्र मोलुका सागर के पास था।

इमारतों को नुकसान, लोग दहशत में

भूकंप के कारण टर्नेट में एक चर्च और दो घरों को नुकसान पहुंचा, जबकि बिटुंग में भी क्षति की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि झटके इतने तेज़ थे कि वे नींद से उठकर तुरंत बाहर भागने को मजबूर हो गए। मनाडो शहर में एक इमारत गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ। टर्नेट में कम से कम तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ MORE

Spread the love

New York
International

यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मध्य पूर्व की संवेदनशील स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान भारत ने अपना कड़ा और स्पष्ट राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया […]

Spread the love
Read More
Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More