तेलंगाना । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह मैच हाई-स्कोरिंग रहने की पूरी संभावना है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
RCB vs CSK: बेंगलुरु में महामुकाबला, आंकड़ों में चेन्नई भारी लेकिन फॉर्म में RCB का दम
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए जन्नत
हैदराबाद की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और इस बार भी हालात कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं। यहां 200+ का स्कोर आम बात हो सकता है, यहां तक कि 210-220 रन भी सुरक्षित नहीं माने जाएंगे। यह डे मैच है, इसलिए ओस का असर भी नहीं रहेगा और टॉस की भूमिका सीमित होगी।
ये भी पढ़ें
RCB vs CSK: बेंगलुरु में महामुकाबला, आंकड़ों में चेन्नई भारी लेकिन फॉर्म में RCB का दम
SRH को कप्तान की कमी, लेकिन फॉर्म में टीम
सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना उतरेगी, जो चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभाल रहे हैं। SRH ने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी और टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।
ये भी पढ़ें
वर्ल्ड कप की तैयारी में बांग्लादेश का बड़ा फैसला, कप्तानी में स्थिरता पर जोर
LSG की रणनीति पर सवाल
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। कप्तान ऋषभ पंत का ओपनिंग करने का फैसला नाकाम रहा और वह सिर्फ 7 रन बना सके। इसके अलावा एडेन मार्करम और निकोलस पूरन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें
ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट का साहसिक रेस्क्यू, गोलीबारी के बीच ऑपरेशन सफल
गेंदबाजी में LSG मजबूत, SRH भी दे रही टक्कर
LSG की बल्लेबाजी भले संघर्ष कर रही हो, लेकिन गेंदबाजी ने प्रभावित किया है। मोहसिन खान और मोहम्मद शमी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं SRH की गेंदबाजी को भले कमजोर माना जा रहा हो, लेकिन पिछले मैच में टीम ने आलोचकों को गलत साबित किया। नितीश कुमार रेड्डी ने भी साफ किया कि गेंदबाजी टीम की कमजोरी नहीं है।
ये भी पढ़ें
