वर्ल्ड कप की तैयारी में बांग्लादेश का बड़ा फैसला, कप्तानी में स्थिरता पर जोर

WhatsApp Image 2026 04 05 at 11.04.36 AM

नई दिल्ली। आगामी ODI और T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा और रणनीतिक फैसला लिया है। टीम में स्थिरता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने कप्तानी को लंबी अवधि के लिए तय कर दिया है।

BCB ने मेहदी हसन मिराज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक और लिटन दास को 2028 T20 वर्ल्ड कप तक कप्तान बनाए रखने का ऐलान किया है।

इससे टीम को निरंतरता और स्पष्ट दिशा मिलने की उम्मीद है। लिटन दास का कार्यकाल पहले 2026 T20 वर्ल्ड कप तक था, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए उसे बढ़ा दिया गया है।

वहीं, मिराज ने पिछले एक साल में कप्तान के तौर पर टीम को मजबूत प्रदर्शन दिलाया है, जिसमें वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ अहम जीत शामिल हैं।

BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन के मुताबिक, टीम के बेहतर भविष्य और लंबी योजना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि कप्तान बिना किसी दबाव के टीम को तैयार कर सकें और वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

 

इसके अलावा, बोर्ड ने टीम को और मजबूत बनाने के लिए अनुभवी पूर्व स्पिनर मोहम्मद रफीक को एक साल के लिए स्पिन-बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह पहली बार है जब उन्हें इस तरह की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब रफीक सीनियर टीम के साथ-साथ बांग्लादेश की अन्य टीमों के साथ भी काम करेंगे, जिससे स्पिन डिपार्टमेंट को और धार मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

PDA के सहारे नेताजी से कैसे आगे निकल सकते हैं अखिलेश

READ MORE

साइबर ठगी के आरोप में जुगौली

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की जलने से हुई मौत

 

Spread the love

One thought on “वर्ल्ड कप की तैयारी में बांग्लादेश का बड़ा फैसला, कप्तानी में स्थिरता पर जोर”

Comments are closed.

T20 Generation
Sports

टी20 पीढ़ी के टेस्ट में ढलने पर हैरान संजय मांजरेकर, संगीत से की तुलना

T20 Generation: भारतीय क्रिकेट में T20 और आईपीएल के बढ़ते प्रभाव के बीच युवा खिलाड़ियों का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने युवा खिलाड़ियों की इस क्षमता पर हैरानी जताई है। उनका मानना है कि T20 क्रिकेट की आक्रामक शैली से आने वाले […]

Spread the love
Read More
Women's Asia Cup
Sports Uttar Pradesh

महिला एशिया कप से पहले ट्रॉफी पर टेंशन, मोहसिन नकवी की मौजूदगी ने बढ़ाई चिंता

महिला एशिया कप में फिर होगा ट्रॉफी विवाद?  Women’s Asia Cup: महिला एशिया कप 2026 शुरू होने से पहले ही भारत और पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल चर्चा में आ गया है। मामला मैदान पर होने वाले मुकाबले से ज्यादा ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर है। अगर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के बाद अब क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर

कोलंबो में होगी सीरीज की आखिरी भिड़ंत India vs Sri Lanka Second Test: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं है। पहला टेस्ट जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा […]

Spread the love
Read More