नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

Untitled 4 copy 1
  • सलामी के बाद कार्यालय का किया निरीक्षण
  • कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आगमन पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस परिसर में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता से जुड़ी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाए।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में “जनता दर्शन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता के विश्वास को और मजबूत करने की अपील की।

इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपर जिलाधिकारी महराजगंज ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जनपद में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

READ MORE

सुनील गावस्कर की BCCI से बड़ी अपील, खिलाड़ियों और फैंस दोनों को मिले एक महीने का ब्रेक

जेसीबी और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार एक की मौत, दूसरा रेफर

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More