जेसीबी और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार एक की मौत, दूसरा रेफर

Death

चालक जेसीबी छोड़कर फरार

धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के निविहवा पोखरा के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को CHC नाथनगर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने एक की मौत हो की पुष्टी किये। जबकि दूसरे घायल साथी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़े

हैवानियत की हदें पार: गर्भवती बहू को दी गई खौफनाक यातनाएं, ठाणे की कहानी सुन कांप उठेंगे

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कोनी निवासी आदर्श सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह अपने गांव के ही अभय सिंह पुत्र विजय सिंह के साथ बाइक से मुखलिसपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निविहवा पोखरा के निकट सड़क के नीचे से एक जेसीबी मशीन अचानक मुख्य मार्ग पर आ गई। इससे बाइक और जेसीबी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आदर्श सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अभय सिंह की हालत चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़े

महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा भूचाल! उद्धव ठाकरे को झटका, छह सांसद शिंदे गुट में शामिल

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है। मृतक आदर्श सिंह अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल में मां शीला देवी बेटे का शव देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। जबकि पिता सत्येंद्र सिंह गहरे सदमे में किसी तरह अपने आंसुओं को रोकने का प्रयास कर रहे थे।

छोटे भाई आदित्य सिंह और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक की मौत की खबर मिलते ही कोनी गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते रहे। हर किसी की जुबान पर यही चर्चा थी कि हंसते-खेलते परिवार का चिराग एक पल में बुझ गया। मृतक के मिलनसार स्वभाव और व्यवहार को याद कर लोग नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे।

Spread the love

Mumbai
Crime News homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले […]

Spread the love
Read More
Crime News Maharastra

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया के परिवार पर शक

Ketan Murder Case: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए और चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले में केतन की खाई में गिरने से मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पूर्व में चार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है लुटेरों ने जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर पीड़ित से की थी लूटपाट ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 मार्च 2026 को गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर चौदह लाख रुपए की […]

Spread the love
Read More