महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा PCOS-PCOD, इनफर्टिलिटी का खतरा बढ़ा

pain in bed freepik 1774583567

आज के समय में महिलाओं की सेहत से जुड़ी एक बड़ी चिंता PCOS और PCOD जैसी समस्याएं बन चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बड़ी संख्या में महिलाएं इन हार्मोनल डिसऑर्डर से जूझ रही हैं, जिससे उनकी प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी पर भी असर पड़ रहा है। यह समस्या केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी असर डाल रही है। बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव, अनियमित खानपान और देर से शादी या फैमिली प्लानिंग जैसे कई कारण इस समस्या को बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी भी हार्मोनल असंतुलन को बढ़ावा देती है।

ये भी पढ़ें

101 हिंदू और बौद्ध भिक्षुओं के शंखनाद के साथ बालेन ने ली प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

PCOS और PCOD के लक्षणों में अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, पेल्विक दर्द और स्किन से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। अगर इन लक्षणों को समय रहते पहचान कर इलाज नहीं किया गया, तो यह आगे चलकर इनफर्टिलिटी का कारण बन सकते हैं। आज दुनिया के कई देशों में फर्टिलिटी रेट घट रहा है, जिसे एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य समस्या के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि अब इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें

सुबह चेहरा सूजा हुआ दिखता है? किडनी की बीमारी का हो सकता है शुरुआती संकेत

बड़े चेहरों-जातीय संतुलन से सजी यूपी BJP की नई टीम

विशेषज्ञों का मानना है कि सही समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। योग और प्राणायाम को इस समस्या के समाधान में कारगर माना जाता है। नियमित योग करने से हार्मोनल संतुलन बेहतर होता है और तनाव कम होता है। इसके अलावा आयुर्वेद और नेचुरोपैथी भी इस दिशा में मददगार हो सकते हैं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि महिलाएं समय पर जांच करवाएं और सही मार्गदर्शन लें।

Spread the love

Health

कम उम्र में क्यों बढ़ रहे हैं स्ट्रोक के मामले? न्यूरोलॉजिस्ट ने बताई बड़ी वजह

Stroke at a young age :  कुछ साल पहले 35-40 साल की उम्र में किसी व्यक्ति को स्ट्रोक होने की खबर पूरे परिवार के लिए चौंकाने वाली होती थी। लेकिन अब कम उम्र में स्ट्रोक के मामले पहले की तुलना में ज्यादा सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके पीछे बदलती जीवनशैली, हाई ब्लड […]

Spread the love
Read More
Harmful effects of cracking knuckles
Health

उंगलियां चटकाना बीमारी नहीं, ज्यादा जोर से चटकाने पर हो सकता है नुकसान

Harmful effects of cracking knuckles : अक्सर लोग खाली बैठे या तनाव के दौरान अपनी उंगलियां चटकाते हैं। कई लोगों को इससे एक अलग तरह का सुकून महसूस होता है, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ आदत मानते हैं। हालांकि, लंबे समय से यह धारणा चली आ रही है कि बार-बार उंगलियां चटकाने से आगे चलकर […]

Spread the love
Read More
Identifying foreign garlic
Health Lifestyle

आपकी रसोई में तो नहीं पहुंच रहा विदेशी लहसुन? खरीदते समय इन बातों से करें पहचान

Identifying foreign garlic :  भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। सब्जी, दाल और कई तरह के व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन बाजार में अलग-अलग किस्मों और आकार में मिलता है। इसी बीच बाजार में विदेशी, खासकर कथित चाइनीज लहसुन की मौजूदगी को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रही […]

Spread the love
Read More