भारत और कंबोडिया ने द्विपक्षीय सहयोग पर की व्यापक चर्चा

शाश्वत तिवारी

नोम पेन्ह। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने कंबोडिया का दौरा किया। इस दौरान कुमारन ने अपने कंबोडियाई समकक्ष उन खेआंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, विकास साझेदारी, कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण और सांस्कृतिक सहयोग, भौतिक तथा डिजिटल कनेक्टिविटी आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक चर्चा की। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय जुड़ाव के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

ये भी पढ़ें

बिम्सटेक यूथ प्रोग्रामः युवाओं ने लिया सतत जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मंत्रालय ने कहा यात्रा के दौरान सचिव (पूर्व) ने कंबोडियाई नेतृत्व से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत और कंबोडिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए कंबोडिया साम्राज्य के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री प्राक सोखोन के साथ एक शिष्टाचार भेंट की। पी. कुमारन ने कंबोडिया साम्राज्य की संस्कृति और ललित कला मंत्री, महामहिम फोएर्नग साकोना से भी मुलाकात की और भारत-कंबोडिया के चल रहे सांस्कृतिक सहयोग परियोजनाओं में हुई प्रगति पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें

नेपाल के पाल्पा जिले में स्थित तिनाऊ नदी में लापता दोनों भारतीय युवकों का शव बरामद

नोम पेन्ह में सचिव (पूर्व) ने आईसीसीआर छात्रवृत्ति और भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के पूर्व छात्रों के साथ भी बातचीत की। सिएम रीप की अपनी यात्रा के दौरान कुमारन ने एशियाई पारंपरिक वस्त्र संग्रहालय (जो मेकांग-गंगा सहयोग के तहत भारतीय सहायता से स्थापित किया गया था) के साथ-साथ ता प्रोहम मंदिर का भी दौरा किया। यह मंदिर भारतीय सहायता से चल रही संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना का स्थल है। बता दें कि कंबोडिया भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक’ क्षेत्र के दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। कंबोडिया ‘ग्लोबल साउथ’ में भी भारत का एक प्रमुख भागीदार है।

ये भी पढ़ें

भारत का साउथ अफ्रीका दौरे का टीम का ऐलान, अनुष्का शर्मा को पहली बार मौका मिला

 

homeslider International

ईरान-जंग के बीच इराक में बड़ा एयरस्ट्राइक: PMF मुख्यालय तबाह, कमांडर समेत 14 लड़ाके ढेर

बगदाद। ईरान से जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच इराक में तेहरान समर्थित मिलिशिया के ठिकाने पर बड़ा हवाई हमला हुआ है। इस एयरस्ट्राइक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के एक अहम कमांडर समेत 14 लड़ाकों के मारे जाने की खबर है। हमले के बाद मुख्यालय से उठती आग की ऊंची लपटें और […]

Read More
International

बिम्सटेक यूथ प्रोग्रामः युवाओं ने लिया सतत जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    शाश्वत तिवारी भोपाल। विदेश मंत्रालय ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सहयोग से 17-23 मार्च तक मध्य प्रदेश में ‘बिम्सटेक यूथ कल्चरल हेरिटेज एंड सस्टेनेबिलिटी इमर्शन प्रोग्राम’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिम्सटेक में युवा आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए घोषित पहलों के […]

Read More
International

नेपाल के पाल्पा जिले में स्थित तिनाऊ नदी में लापता दोनों भारतीय युवकों का शव बरामद

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी बुटवल नेपाल। नेपाल के पाल्पा जिले में स्थित तिनाउ नदी में नहाने के दौरान डूबने से भारत के दो किशोरों की मौत हो गई, पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। यह घटना तिनाउ गाउँपालिका-3 स्थित जलविद्युत बांध क्षेत्र में रविवार को […]

Read More