भारत में एक ही दिन दो बार भूकंप क्यों आते हैं? जानिए कारण और खतरा

Earthquake 1

भारत में एक बार फिर भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया। शुक्रवार तड़के सिक्किम की राजधानी गंगटोक में लगातार दो बार धरती कांपी, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इन झटकों से किसी तरह के नुकसान या चोट की कोई खबर सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पहला भूकंप सुबह करीब 4:26 बजे आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। इसके कुछ समय बाद दूसरा झटका महसूस हुआ जिसकी तीव्रता 2.7 थी। दोनों ही भूकंप कम तीव्रता के थे, लेकिन अचानक आए झटकों ने लोगों को सतर्क कर दिया।

ये भी पढ़ें

 

हरे या काले अंगूर: जानिए कौन ज्यादा मीठा और सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अब सवाल उठता है कि आखिर भूकंप क्यों आते हैं? दरअसल, हमारी धरती कई टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी हुई है, जो लगातार हलचल करती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या रगड़ खाती हैं, तो ऊर्जा निकलती है और धरती कांपने लगती है। यही प्रक्रिया भूकंप का कारण बनती है। भारत के कई हिस्से भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं। वैज्ञानिकों ने देश को चार जोन में बांटा है—जोन-2 से लेकर जोन-5 तक। इनमें जोन-5 सबसे ज्यादा खतरनाक होता है, जहां तेज भूकंप आने की संभावना रहती है। हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्य और कच्छ जैसे इलाके ज्यादा संवेदनशील माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

60 दिन तक जंक फूड का सेवन न करने से सेहत में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव

 

रिक्टर स्केल के आधार पर भूकंप की तीव्रता को मापा जाता है। कम तीव्रता के भूकंप आमतौर पर नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन जैसे-जैसे तीव्रता बढ़ती है, खतरा भी बढ़ जाता है। 7 या उससे ज्यादा तीव्रता के भूकंप बड़े पैमाने पर तबाही ला सकते हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह याद दिलाया है कि हमें भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

International Nurses Day
Analysis Health homeslider International

विश्व नर्स दिवस:  ‘लेडी विद द लैंप’ की विरासत: बीमारों को नया जीवन देती हैं नर्सें

राजेन्द्र गुप्ता किसी भी बीमार व्यक्ति की सेवा नर्स या पारा मेडिकल स्टाफ द्वारा जिस निष्ठा, आत्मीय ता, त्याग और समर्पण के साथ सहजता से की जाती है, उस तरह से शायद अपना भी न कर पाए। मरीज को नकारात्मक सोच से बाहर निकालकर उसे एक नया जीवन देने में नर्स की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका […]

Read More
HoroscopeNayaLook
Astrology homeslider

मंगलवार के दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत…आज का राशिफल

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित माना जाता है और इस दिन विशेष रूप से उनकी कृपा कुछ राशियों पर अधिक बरसती है। ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कई जातकों के लिए सौभाग्य, उन्नति और नए अवसर लेकर आ सकता है। वहीं कुछ लोगों को धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने […]

Read More
crime
Crime News homeslider

इलाके में खौफ, 24 घंटे… तीन कत्ल… और एक ही संदिग्ध!

लगातार हो रही हत्याओं ने थर्रा उठा पूर्वांचल का यह जिला पुलिस के हाथ पांव फूले, अब किसी तरह एक सटीक वार को तैयार नया लुक संवाददाता लखनऊ। यूं तो प्रधानी चुनाव आते ही पूर्वांचल की फिजा खूनी हो जाती है। लेकिन इस बार जनगणना आगामी विधानसभा चुनाव के चलते टल रहे ग्राम पंचायत चुनाव […]

Read More