भारतीय रेलवे का बड़ा धमाका, दिल्ली-लखनऊ सफर होगा बेहद तेज

रेलवे

भारत में रेलवे अब सिर्फ सफर का साधन नहीं बल्कि भविष्य की सबसे तेज और भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बनने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कई बड़े खुलासे करते हुए बताया कि आने वाले वर्षों में भारतीय रेलवे ऐसी हाईस्पीड सेवाएं शुरू करने जा रही है जो कई रूटों पर फ्लाइट को भी पीछे छोड़ देंगी। रेल मंत्री के मुताबिक दिल्ली से लखनऊ का सफर अब करीब दो  घंटे में पूरा हो सकेगा। वहीं दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में सिर्फ तीन  घंटे 50 मिनट लगेंगे। यह बदलाव देश के तेजी से विकसित हो रहे रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और हाईस्पीड कॉरिडोर का नतीजा होगा।

ये भी पढ़े

RCB कोच एंडी फ्लावर पर IPL का बड़ा जुर्माना

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तय बजट का लगभग 98 प्रतिशत हिस्सा फरवरी के अंत तक खर्च कर दिया था। इससे यह साफ होता है कि रेलवे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार केवल नई ट्रेनें नहीं चला रही बल्कि पूरे ट्रैक नेटवर्क को आधुनिक बनाया जा रहा है। रेल मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक देश में लगभग 49 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा चुका है। यह जर्मनी के पूरे रेल नेटवर्क से भी ज्यादा है। इसके अलावा करीब 36 हजार किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई गई हैं जो स्विट्जरलैंड के रेल नेटवर्क से लगभग छह गुना ज्यादा मानी जा रही हैं।

ये भी पढ़े

अगर आपको बदलना है फोन तो ट्राई करें वीवो और वन प्लस के यह चार नए गैजेट

सरकार मुंबई और पुणे के बीच एक नया हाईस्पीड रेल कॉरिडोर भी तैयार कर रही है। इस रूट पर यात्रा का समय सिर्फ 28 मिनट रह जाएगा। वहीं पुणे से हैदराबाद का सफर एक  घंटा 55 मिनट में पूरा होगा और हैदराबाद से बेंगलुरु पहुंचने में करीब दो  घंटे लगेंगे। रेल मंत्री ने कहा कि जब ट्रेनें इतनी तेज और सुविधाजनक हो जाएंगी तो लोग फ्लाइट की जगह रेलवे को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने साफ कहा कि आने वाले समय में कई एयर रूट ऐसे होंगे जहां एयरलाइंस को नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि 99 प्रतिशत यात्री ट्रेन से सफर करना पसंद करेंगे।

ये भी पढ़े

अब स्मार्ट कार्ड दिखाकर ही मुफ्त यात्रा कर सकती हैं ये महिलाएं

 

बेंगलुरु और चेन्नई के बीच भी हाईस्पीड नेटवर्क तैयार किया जा रहा है जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय सिर्फ 78 मिनट रह जाएगा। इससे दोनों शहर लगभग एक संयुक्त महानगर की तरह जुड़ जाएंगे। भारतीय रेलवे का यह नया विजन देश की ट्रैवल इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल सकता है। तेज रफ्तार ट्रेनें, आधुनिक स्टेशन और बेहतर सुविधाएं अब लोगों को नया ट्रैवल एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में रेलवे न केवल सस्ता बल्कि सबसे तेज सफर का विकल्प भी बन सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

RCB कोच एंडी फ्लावर पर IPL का बड़ा जुर्माना

अगर आपको बदलना है फोन तो ट्राई करें वीवो और वन प्लस के यह चार नए गैजेट

PM मोदी की पश्चिम एशिया संकट पर अपील, आत्मनिर्भरता पर जोर, राहुल गांधी का तीखा पलटवार

Spread the love

8 thoughts on “भारतीय रेलवे का बड़ा धमाका, दिल्ली-लखनऊ सफर होगा बेहद तेज

Comments are closed.

E20 Petrol
Business Economy Science & Tech

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों का बड़ा बयान, टेस्ट में तय मानकों पर खरा उतरा ईंधन

E20 पेट्रोल पर मचा घमासान E20 Petrol: देश में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा दावा किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के मुताबिक, देशभर में किए गए परीक्षणों में E20 […]

Spread the love
Read More
UPI Charges
Business Science & Tech

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर, किराना दुकानदारों पर भी नहीं लगेगा अनिवार्य चार्ज

UPI चार्ज पर बड़ा अपडेट UPI Charges:  UPI पेमेंट को लेकर पिछले कुछ दिनों से Merchant Discount Rate (MDR) चार्ज की चर्चा तेज है। इस बहस के बीच आम ग्राहकों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के लिए भी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भुगतान उद्योग से जुड़े संगठन Payments Council of India […]

Spread the love
Read More
Business

Jio यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा! ₹2,000 में 365 दिन OTT और 365GB हाई-स्पीड डेटा

Jio OTT Pass  : मनोरंजन पसंद करने वाले Jio ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने OTT-Pass पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। अब ग्राहक कम कीमत में लंबी अवधि के OTT पास का फायदा उठा सकेंगे। Jio ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले दो नए OTT-Pass लॉन्च […]

Spread the love
Read More