मंगलवार के दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत…आज का राशिफल

Horoscope

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित माना जाता है और इस दिन विशेष रूप से उनकी कृपा कुछ राशियों पर अधिक बरसती है। ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कई जातकों के लिए सौभाग्य, उन्नति और नए अवसर लेकर आ सकता है। वहीं कुछ लोगों को धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। 

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।

वृषभ : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

मिथुन : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम आपका होगा।

कर्क : जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

ये भी पढ़े

इलाके में खौफ, 24 घंटे… तीन कत्ल… और एक ही संदिग्ध!

सिंह : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कन्या : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

तुला : सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

वृश्चिक : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आये परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

ये भी पढ़े

रवि योग क्या होता है और जानें इसकी खासियत व महत्व

धनु : अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद है। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

मकर : समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।

कुंभ : व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपके दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके ना कि बनावटी बातें करें। वाणी मधुर रहे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन : अपने अक्खड़ व्यवहार से सभी से दूरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

सेक्स को जानें, समझें फिर इस्तेमाल करें, अन्यथा जीवन भर के लिए…

गरजे कांग्रेस के अध्यक्ष, कहा-देश की जनता नहीं चुनाव चाहते हैं मोदी

‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’: ऐतिहासिक रहा डॉ. जयशंकर का तीन-देशीय दौरा

One thought on “मंगलवार के दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत…आज का राशिफल”

Comments are closed.

Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

योगी सरकार के दीपोत्सव में 220 टन रेत से रचा गया ‘राम दरबार’, बना विश्व रिकार्ड

सरयू की रेत से तैयार हुआ 58 फीट लंबा और 20 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार व राम मंदिर की विशाल कलाकृति सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह पहली और विश्व की सबसे लंबी रेत निर्मित राम दरबार कलाकृति Ayodhya: योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव 2026 में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ऐतिहासिक उपलब्धि […]

Read More
Lucknow
homeslider Religion

मन के आठ अवगुणों को दूर करते हैं भगवान गणेश के आठ स्वरूप

Lucknow: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि उनकी आराधना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। लेकिन गणपति का आध्यात्मिक संदेश केवल बाहरी परेशानियों को दूर करने तक सीमित नहीं है। उनके आठ प्रमुख अवतार मनुष्य को अपने भीतर […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

26 जनवरी तक हर पांचवें दिन युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: CM योगी

1,146 युवाओं को नौकरी, किसानों को ₹215 करोड़ CM योगी बोले- पहले नौकरी में चलता था सैफई सिंडिकेट CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना CM योगी का अखिलेश पर तंज, शिवपाल को ट्यूटर रखने की दी सलाह Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ […]

Read More