केंद्र की गलत नीतियों से खड़ा हुआ गैस संकट : डॉ. हरक सिंह रावत

Untitled 5 copy 12

नया लुक ब्यूरो

डॉ. हरक सिंह रावत:  देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने देश में बढ़ते एलपीजी गैस और तेल संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे देश में LPG गैस की आपूर्ति को लेकर संकट जैसे हालात बन गए हैं, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने के बजाय जनता को गुमराह कर रही है।

डॉ. रावत ने कहा कि एक ओर सरकार गैस की कमी से इनकार कर रही है। वहीं दूसरी ओर गैस बुकिंग के बीच शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 25 और 45 दिनों का अंतर तय कर दिया गया है। इससे साफ है कि गैस आपूर्ति में समस्या है, लेकिन सरकार इसे मानने से बच रही है। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि उपभोक्ताओं के बीच इस तरह का भेदभाव क्यों किया जा रहा है, जबकि गैस की आवश्यकता सभी को समान रूप से होती है।

ये भी पढ़ें

आयुध निर्माण दिवस आज: देश की रक्षा शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक

डॉ. रावत ने बताया कि देहरादून सहित कई शहरों में ऐसी गैस एजेंसियां हैं जो अब नगर निगम या नगर पालिका क्षेत्रों में आती हैं, लेकिन जब उनका आवंटन हुआ था तब वह क्षेत्र ग्रामसभा के अंतर्गत थे। इसी कारण उन्हें ग्रामीण श्रेणी की एजेंसी के रूप में स्थापित किया गया था। उन्होंने कहा कि आज वे सभी क्षेत्र नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत के वार्डों में शामिल हो चुके हैं और वहां रहने वाले उपभोक्ता भी शहरी हैं, लेकिन उन्हें अभी भी ग्रामीण श्रेणी में रखकर 45 दिन बाद गैस बुकिंग की बाध्यता लागू की जा रही है। यह सरकार की अव्यवहारिक और दोहरी नीति है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: 5000 पाउंड बम से मिसाइल साइट तबाह, होर्मुज पर बढ़ा तनाव

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी

कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी पर करें गणपति की पूजा, जानें व्रत का महत्व और शुभ समय

डॉ. रावत ने मांग की कि शहरी क्षेत्रों में स्थित ग्रामीण श्रेणी की गैस एजेंसियों को तुरंत शहरी श्रेणी के बराबर सुविधा देते हुए 25 दिन की बुकिंग व्यवस्था लागू की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि गैस संकट के चलते सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन केवल बयानबाजी तक सीमित हैं।

Spread the love

One thought on “केंद्र की गलत नीतियों से खड़ा हुआ गैस संकट : डॉ. हरक सिंह रावत”

Comments are closed.

Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More
BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More