दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mithu Mukherjee: बंगाली और हिंदी सिनेमा अपनी धाक जमा कर काम करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। खबरों के मुताबिक उन्होंने रविवार रात अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

मिथु मुखर्जी ने वर्ष 1972 में फिल्म ‘शेष पर्व’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘मरजीना अब्दुल्ला’, ‘निशि कन्या’, ‘मौचाक’, ‘स्वयंसिद्धा’ और ‘संधि’ जैसी चर्चित बंगाली फिल्मों में अभिनय किया। उनके अभिनय को बंगाली सिनेमा में खास पहचान मिली।

ये भी पढें

थिएटर से फिल्मों तक का सफर, श्रीधरन के निधन से कला जगत स्तब्ध

हाल के वर्षों में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। वर्ष 1990 में आई ‘आश्रिता’ उनकी अंतिम फिल्म थी। मशहूर फिल्मकार, एक्टर और निर्देशक महर्षि आजाद दुबे कहते हैं कि मुखर्जी के निधन से बंगाली सिनेमा ने 1970 और 1980 के दशक की अपनी एक चर्चित अभिनेत्री को खो दिया है।

बताते चले कि मिथु मुखर्जी ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया। ‘खान दोस्त’, ‘सफेद झूठ’, ‘दिललगी’ और ‘दो लड़के दोनों कड़के’ उनकी प्रमुख हिंदी फिल्मों में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने बंगाली फिल्मों में काम किया और बंगाली सिनेमा को एक अलग मुकाम में पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

श्राद्ध क्यों किया जाता है तर्पण का क्या है महत्व

Health Tips: बेहतर नींद के लिए कब लें धूप? सुबह और शाम की रोशनी का जानें महत्व

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज

ग्लोबल साउथ और भारत-CELAC बैठकों की जयशंकर ने की अध्यक्षता

 

 

Spread the love

Entertainment

‘बिग बॉस 20’ ने रचा इतिहास, एक हफ्ते में मिले दो करोड़ से ज्यादा व्यूज़

Bigg Boss 20 : एंडेमोल शाइन इंडिया के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ ने स्ट्रीमिंग की दुनिया में नया रिकॉर्ड कायम किया है। छह  सितंबर को प्रीमियर हुए इस सीजन ने अपने शुरुआती दिनों में ही दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बना ली। शो को जियोहॉटस्टार पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के साथ-साथ कलर्स […]

Spread the love
Read More
Entertainment

कैंसर को हराकर पायलट बनी विवेक की बेटी, अब नेपाली फिल्म में करेंगी डेब्यू

Vivek Oberoi: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के लिए यह पल बेहद भावुक और गर्व से भरा रहा। उनकी गोद ली हुई बेटी सेहरा शाह ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने के बाद अब जिंदगी में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 22 साल की सेहरा अब कमर्शियल पायलट बनने की राह पर […]

Spread the love
Read More
Kerala
Entertainment

थिएटर से फिल्मों तक का सफर, श्रीधरन के निधन से कला जगत स्तब्ध

Kerala: मलयालम सिनेमा और रंगमंच से जुड़े वरिष्ठ कलाकार श्रीधरन के निधन की खबर से कला जगत में शोक का माहौल है। लंबे समय तक थिएटर और फिल्मों में सक्रिय रहे श्रीधरन ने अपने अभिनय के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। मंच से शुरू हुआ उनका सफर फिल्मों तक पहुंचा, जहां उन्होंने कई […]

Spread the love
Read More