सीएम धामी ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी दो’

Untitled 9 copy 3

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें

रुद्रपुर में दस करोड़ की नकली NCERT पुस्तकों का जखीरा बरामद

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अवैध और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के कानून समाज में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

ये भी पढ़ें

केंद्र की गलत नीतियों से खड़ा हुआ गैस संकट : डॉ. हरक सिंह रावत

बीयर की बोतल, फोन पर गाली और वायरल वीडियो… सिया गोयल केस में नया मोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर देती हैं, और सरकार ऐसे हर प्रयास का समर्थन करती है। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधि थे।

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More