आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत

Horoscope NayaLookNews

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : आज के दिन तनाव व चिंता की कुछ घटनाएं हो सकती हैं लेकिन मन शांत रखकर समस्याओं से पार पा लेंगे। प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। आज जोखिम उठाने से बचें।

वृषभ : अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मिथुन  : रोज़ नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ-परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कर्क : आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से बचें।

ये भी पढ़ें

आज है पापमोचनी एकादशी व्रत, भगवान विष्णु की पूजा से मिलती है पापों से मुक्ति

सिंह : दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

कन्या : किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

तुला : आज आप जल्दबाजी में कार्यों को अंजाम देने से बचें। अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं, संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

वृश्चिक : समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

ये भी पढ़ें

दशामाता व्रत आज: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं का विशेष व्रत

धनु : आपके हौसले से ही आप प्रगति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता अस्वस्थ रह सकते हैं, उनका ध्यान रखें। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।

मकर : कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाय काम बिग? सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा। क्या आज आप किसी चीज़ से डरे हुए हैं?

कुम्भ : अपने यदि कोई राय दे रहे हैं तो उनकी बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की संभव है।

मीन : आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे। कुबुद्धि से हानि संभव है।

Rape
Crime News homeslider

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और कितना गिरेगा हमारा समाज,धिक्कारेगा समाज,पापी की नजर पड़ी

नसरापुर। पुणे के नसरापुर इलाके में हुई यह घटना बेहद दर्दनाक और आक्रोश पैदा करने वाली है। चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और नागरिकों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात […]

Read More
Untitled 4 copy
homeslider Jharkhand

झारखंड में 500 करोड़ से अधिक का ट्रेज़री घोटाला

रिटायर्ड मृत और स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के नाम फर्जी pay id से निकाल लिए करोड़ों रुपए, खरीदी कीमती जमीनें, लग्जरी गाड़ियां और अपार्टमेंट घोटाले से राज्य के करीब तीन लाख कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर संकट विपक्षी भाजपा का बयान “जांच सही तरीके से आगे बढ़ी तो यह चारा घोटाले से बड़ा घोटाला” रंजन कुमार सिंह […]

Read More
Murder
Crime News homeslider Uttar Pradesh

जघन्य हत्याकांड: सुनकर नहीं निकलेगी आवाज, बंध जायेगी घिग्घी

अम्बेडकर नगर में दिल को झकझोर देने वाली घटना, चार बहनों को ईंट से कूचकर मार डाला लखनऊ। यह खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। इतनी भयानक घटना, जिसने भी सुना उसकी घिग्घी बंध गई। मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले का है। जिले में हुई यह घटना बेहद भयावह और झकझोर देने वाली […]

Read More