पांच राज्यों के चुनाव का शेड्यूल आज हो सकता है घोषित, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

WhatsApp Image 2026 03 15 at 1.12.34 PM

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग आज शाम चार बजे राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग के अनुसार प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की टीम पिछले कुछ सप्ताह से इन राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा ले रही थी। आयोग ने अलग-अलग राज्यों में जाकर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों में चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

फरवरी महीने में आयोग की टीम ने असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा किया था। इसके बाद 6 और 7 मार्च को केरल में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं 9 और 10 मार्च को पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इन दौरों के दौरान आयोग ने कानून व्यवस्था, मतदाता सूची में सुधार, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की जांच के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज होने की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से जुड़े मामलों में अपील की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई थी। वहीं अन्य राज्यों में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

ये भी पढ़ें

अबरार की बोली ने फिर दिखाया क्रिकेट कारोबार और सरहदों के बीच तनाव

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल भी आने वाले महीनों में समाप्त होने वाला है। पश्चिम बंगाल की विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त होगा, जबकि तमिलनाडु का कार्यकाल 10 मई तक है। असम की विधानसभा का कार्यकाल 20 मई और केरल का 23 मई को खत्म होगा। वहीं पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 तक है। पिछले चुनावों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में 2021 में आठ चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी और ममता बनर्जी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभाला था। असम में तीन चरणों में मतदान हुआ था और भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी।

ये भी पढ़ें

कांशीराम जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, सीएम योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने किया याद

 

तमिलनाडु और केरल में एक-एक चरण में चुनाव कराए गए थे। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी, जबकि केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने दोबारा सत्ता हासिल की थी। वहीं पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिला था। सूत्रों के अनुसार इस बार पश्चिम बंगाल और असम में मतदान के चरणों की संख्या कम रखी जा सकती है ताकि चुनाव प्रक्रिया जल्दी और सुचारू रूप से पूरी हो सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नामांकन की तारीख, मतदान की तिथियां और मतगणना की तारीखों की जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

महराजगंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, DM ने बनाया कंट्रोल रूम

Spread the love

Jewar Airport Statement
Education Politics

अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवरः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के लिए भूमि समर्पित करने वाले किसानों से किया संवाद जेवर से लखनऊ के लिए संचालित पहली फ्लाइट से राजधानी पहुंचे किसानों का मुख्यमंत्री आवास पर भव्य स्वागत जेवर एयरपोर्ट से 28 महिलाओं समेत कुल 170 किसानों ने की लखनऊ तक की यात्रा, सीएम का जताया आभार […]

Spread the love
Read More
Trump birthday Iran deal
homeslider International

ट्रंप के जन्मदिन पर नहीं हुई डील: ईरान ने आधी रात बाद क्यों किया फैसला?

Trump birthday Iran deal : अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कई बार घटनाएं सिर्फ समझौतों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनके पीछे भावनाएं, प्रतीक और संदेश भी छिपे होते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला अमेरिका और ईरान के बीच हुए हालिया शांति समझौते में देखने को मिला, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। […]

Spread the love
Read More
Lumbini Peace Walk
National

लुम्बिनी में सामाजिक सुधार शान्ति मार्च अभियान

नेपाल पुलिस प्रमुख दान बहादुर कार्की की अगुवाई में हजारों लोगों ने लिया सामाजिक परिवर्तन का संकल्प उमेश चन्द्र त्रिपाठी Lumbini Peace Walk :  नशा, आत्महत्या, सड़क दुर्घटनाओं और बाल-विवाह जैसी सामाजिक विकृतियों के विरुद्ध शनिवार को लुम्बिनी में विशाल जनचेतनामूलक कार्यक्रम एवं शान्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। नेपाल पुलिस द्वारा आयोजित इस विशेष […]

Spread the love
Read More