उत्तर प्रदेश:नौकरी करने नहीं आती तो अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दें- हाईकोर्ट

WhatsApp Image 2026 03 15 at 11.55.44 AM 1
  • उत्तर प्रदेश के सभंल में तैनात डीएम-एसपी को हाईकोर्ट की सलाह
  • 16 मार्च को इस मामले की अगली सुनवाई होगी

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात डीएम और एसपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सलाह दी है कि नौकरी करनी नहीं आती है तो अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दें। मामला एक मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने के प्रशासनिक आदेश से जुड़ा है। पुलिस ने फरमान जारी किया था कि मस्जिद में एक बार में 5 से 6 लोग ही नमाज पढ़ें। पुलिस के इस फरमान के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की गई। अपील करने वाले और सरकार के वकील की दलील सुनने के बाद जज ने संभल के डीएम और एसपी को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा “प्रशासन मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकता। अगर डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके विश्नोई को लगता है कि वे कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। या फिर ट्रांसफर करवा लेना चाहिए। हर परिस्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनका काम है।

ये भी पढ़ें

कांशीराम जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, सीएम योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने किया याद

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने कहा  “यह राज्य का कर्तव्य है कि वह सुनिश्चित करे कि हर समुदाय निर्धारित पूजा स्थल पर शांतिपूर्वक पूजा कर सके। अगर वह निजी संपत्ति है, तो राज्य से किसी इजाजत की जरूरत नहीं। कोर्ट पहले ही साफ कर चुका है कि राज्य का दखल सिर्फ वहीं जरूरी है, जहां प्रार्थना या धार्मिक काम सार्वजनिक भूमि पर आयोजित किए जाने हों।” याचिकाकर्ता मुनाजिर खान के मुताबिक, पिछले साल फरवरी महीने में हयातनगर थाने से पुलिसवाले आए। उन्होंने कहा कि सिर्फ 20 लोग ही मस्जिद में नमाज पढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें

महराजगंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, DM ने बनाया कंट्रोल रूम

शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा व्यापार में धान का लाभ

एक बार में 5-6 लोग ही नमाज अदा करें। इसके बाद मुनाजिर ने 18 जनवरी, 2026 को हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 27 फरवरी को पहली सुनवाई हुई। शनिवार आदेश हाईकोर्ट की साइट पर अपलोड हुआ। अब 16 मार्च को इस मामले की अगली सुनवाई होगी। अपील में कहा गया, रमजान के दौरान मस्जिद में नमाज अदा करने से रोका जा रहा। रमजान चल रहा है। ऐसे में परिसर के भीतर नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ सकते हैं। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने नमाजियों की संख्या सीमित करने का आदेश दिया था। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने सरकार के वकील के तर्क को खारिज कर दिया।

Spread the love

Nautanwa News
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कामयाबी

तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा 70 बोरी यूरिया बरामद, पिकअप बरामद एक गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa News: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अवैध खाद की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निर्देशन, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बसंत सिंह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में कर्फ्यू; तीन की मौत, दर्जनों घायल

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में कर्फ्यू; तीन की मौत, दर्जनों घायल काठमांडू। नेपाल के सुनसरी जिले से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब कई अन्य शहरों तक फैल गई है। पिछले चार दिनों से जारी हिंसक घटनाओं ने देश की कानून-व्यवस्था को गंभीर चुनौती दे दी है। विभिन्न स्थानों पर आगजनी, […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

Sawan 2026 Upay: सावन की पहली रात करें ये 4 खास उपाय, महादेव की कृपा से दूर होंगी जीवन की परेशानियां

सावन की पहली रात करें ये 4 खास उपाय, महादेव की कृपा से दूर होंगी जीवन की परेशानियां Sawan 2026 Upay:भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन माह शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने […]

Spread the love
Read More