गर्मियों का मौसम शुरू होते ही मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। मच्छरों के काटने से न सिर्फ रात की नींद खराब होती है बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। खासतौर पर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां मच्छरों के कारण तेजी से फैलती हैं। अक्सर लोग मच्छरों से बचने के लिए केमिकल वाले स्प्रे, कॉइल और लिक्विड मशीन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इन उत्पादों का लगातार उपयोग सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में कई लोग अब मच्छरों को दूर रखने के लिए घरेलू उपायों की ओर रुख कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चालक की मौत
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें मच्छरों को भगाने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं। इनमें सबसे प्रभावी उपाय नीम और कपूर का मिश्रण माना जाता है। नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और इसकी गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। नीम के तेल में थोड़ा कपूर मिलाकर जलाने से निकलने वाला धुआं मच्छरों को दूर कर देता है। इसी तरह नींबू और लौंग का कॉम्बिनेशन भी मच्छरों से बचाव का आसान तरीका माना जाता है। इसके लिए एक नींबू को आधा काटकर उसमें 10-12 लौंग लगा दें और कमरे के कोनों या खिड़की के पास रख दें। इसकी खुशबू मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें
उत्तर कोरिया का बड़ा सैन्य परीक्षण, किम जोंग उन ने समुद्र की ओर दागीं 10 मिसाइलें
इसके अलावा घर में कुछ खास पौधे लगाने से भी मच्छरों की समस्या कम हो सकती है। तुलसी, लेमनग्रास और सिट्रोनेला जैसे पौधे प्राकृतिक रूप से मच्छर भगाने वाले माने जाते हैं। इनकी सुगंध मच्छरों को पास आने से रोकती है। लहसुन का स्प्रे भी एक कारगर घरेलू उपाय माना जाता है। लहसुन की कलियों को पीसकर पानी में उबाल लें और इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों में छिड़क दें। इससे मच्छरों की संख्या कम हो सकती है।
ये भी पढ़ें
कानपुर जेल परिक्षेत्र के DIG को नहीं दिखता झांसी जेल का भ्रष्टाचार
