कानपुर जेल परिक्षेत्र के DIG को नहीं दिखता झांसी जेल का भ्रष्टाचार

jhan 1595508044
  • वसूली बढ़ाने के लिए जेल प्रशासन के अधिकारी बंदियों को खिला रहे जुआं
  • अधिकारियों का जेल के अंदर मादक पदार्थों की बिक्री पर कोई अंकुश नहीं

लखनऊ। न बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रुपया…यह कहावत झांसी जेल अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में वसूली को बढ़ाने के लिए जेल प्रशासन के अधिकारी खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री करा रहे है। इसके साथ ही अधिकारी जेल में बंदियों को जुआं खिलाने से भी बाज नहीं आ रहे है। मजे की बात यह है कि कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी जेल का जेल के अंदर का यह भ्रष्टाचार दिखाई ही नहीं पड़ रहा है। जेल में चल रहा भ्रष्टाचार जेलकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि विभाग में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अधिकारी बेलगाम हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक जेल में आने वाले नए बंदी से अच्छी बैरेक और काम नहीं करने के एवज में मशक्कत (हाते) के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। पहले हाते के लिए 1200 रुपए प्रति बंदी वसूल किए जाते थे। जेल में अधीक्षक के लंबे समय से तैनात होने की वजह से अब इसको बढ़ाकर तीन से पांच हजार रुपए प्रति बंदी कर दिया है। महंगाई की तरह जेल में भी बंदियों से सुविधा के नाम पर होने वाली वसूली को भी बढ़ा दिया गया है। जेल प्रशासन की इस अवैध वसूली से बंदी काफी त्रस्त है। मजे की बात यह है कि विभाग में इन बंदियों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। इसी वजह से बंदियों को अधिकारियों की अवैध वसूली और उत्पीड़न से जूझना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी का बड़ा बयान: नेहरू जीवित होते तो कांशीराम कांग्रेस से ही बनते मुख्यमंत्री

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूत्रों का कहां है कि झांसी जेल में अधिकारी वसूली को बढ़ाने के लिए चोरी छिपे बंदियों से मादक पदार्थों की बिक्री और बंदियों को जुआं खिलाने से भी बाज नहीं आ रहे है। इसके साथ जेल में बंदियों के कल्याण के बनी कैंटीन से भी अधिकारी अनाप शनाप वसूली करने में जुटे हुए है। बंदियों के राशन में की गई बेतहाशा कटौती का राशन कैंटीन में इस्तेमाल किया जाता है। कैंटीन में मनमाने दामों पर खानपान को वस्तुएं बेचकर अधिकारी अपनी जेब भरने में जीते हुए है। इसी अवैध वसूली के चलते बीते दिनों इस जेल पर तैनात जेलर पर बदमाशों ने हमला भी बोल दिया था। उधर इस संबंध में जब झांसी जेल अधीक्षक विनोद कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।

लखनऊ में बैठकर हो रही कानपुर परिक्षेत्र के जेलों की निगरानी

लखनऊ में बैठकर हो रही कानपुर परिक्षेत्र के जेलों की निगरानी हो रही है। यह बात पढ़ने में भले ही अटपटी लग रही हो लेकिन दस्तावेज इसकी पुष्टि करते नज़रवा रहे हैं।कानपुर परिक्षेत्र में डीआईजी जेल का कोई कार्यालय नहीं है। इसकी वजह से परिक्षेत्र के जेलों की निगरानी लखनऊ से की जा में रही है। कार्यालय नहीं होने से कारागार मुख्यालय में कानपुर जेल परिक्षेत्र का कार्यालय बनाया गया है। डीआईजी जेल लखनऊ में बैठकर मंडलीय कारागार झांसी के साथ ललितपुर, उरई समेत करीब आधा दर्जन की निगरानी कर रहे है। सूत्रों का कहना है कि कमाई के चक्कर में झांसी जेल में अधिकारियों और ठेकेदारों की साठ गांठ से सरकारी राजस्व का लंबा चुना लगाया जा रहा है। इसको लेकर बीते दिनों विवाद भी हो चुका है। इस खरीद फरोख्त की जांच कराई जाए तो दूध का दूध पानी सामने आ जाएगा।

ये भी पढ़ें

पिछली कड़वी यादों को भुला अखिलेश की पश्चिमी यूपी में बड़ी चुनावी रैली की तैयारी

इतिहास सुरक्षित रखने के लिए एक महिला ने पैंतीस साल तक न्यूज़ रिकॉर्ड की

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

श्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के साथ न्याय करेंगे, उम्मीद नहीं है- राजेन्द्र पाल गौतम स्पेशल कंपोनेंट प्लान में योगी सरकार की उदासीनता से सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा-राजेन्द्र पाल गौतम उ0प्र0 के दलितों, वंचितों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी कांग्रेस- राजेन्द्र पाल […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन Uttar Pradesh :  में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के […]

Spread the love
Read More