गर्मियों में कच्चा आम खाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, लू से बचाव से लेकर पाचन तक में करता है मदद

WhatsApp Image 2026 03 13 at 6.34.39 PM

गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में कच्चे आम यानी कैरी की बहार दिखाई देने लगती है। खट्टे और चटपटे स्वाद वाला यह फल सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कच्चा आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। कच्चे आम में भरपूर मात्रा में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यही वजह है कि गर्मियों में इसे कई पारंपरिक पेय और व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि कच्चा आम शरीर को तेज गर्मी और लू से बचाने में मदद करता है। इससे बनने वाला पन्ना शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करता है। गर्मियों में शरीर से निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखने में भी यह मददगार माना जाता है। इसके अलावा पाचन तंत्र के लिए भी कच्चा आम लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं। इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। कई विशेषज्ञों के अनुसार कच्चा आम पित्त के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे भोजन आसानी से पचता है।

ये भी पढ़ें

फरवरी में बढ़ी महंगाई, खुदरा मुद्रास्फीति 3.21% पर पहुंची

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कच्चा आम रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। यही कारण है कि मौसम बदलने के दौरान होने वाले संक्रमण से बचाव में यह मददगार हो सकता है। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी कच्चा आम फायदेमंद हो सकता है। पके आम की तुलना में इसमें शुगर कम होती है और कैलोरी भी कम होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर शरीर में जमा फैट को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा कच्चा आम लिवर की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। वहीं इसे चबाकर खाने से मसूड़ों की सेहत भी बेहतर होती है और मुंह की दुर्गंध कम हो सकती है। हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा खट्टा आम खाने से गले में जलन या पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें

नोएडा फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल टीम ने 250 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला

Spread the love

Tadasana Yoga
Health

ताड़ासन को बनाएं डेली रूटीन का हिस्सा, सिर्फ दस मिनट में दिखेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स

Tadasana Yoga : आज के समय में ज्यादातर लोग घंटों कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं। इसका असर धीरे-धीरे शरीर के पोस्चर, रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों पर पड़ने लगता है। गलत बैठने की आदत के कारण पीठ दर्द, गर्दन दर्द और शरीर में अकड़न जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। […]

Spread the love
Read More
desi diet weight loss
Health

डेली एक जैसी डाइट और मेहनत से महिला ने 26 किलो वजन घटाकर किया कमाल

desi diet weight loss : आज के समय में बढ़ता वजन और मोटापा एक आम समस्या बन चुका है। लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह की डाइट, सप्लीमेंट और ट्रेंड्स अपनाते हैं, लेकिन हर किसी को मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में एक फिटनेस कंटेंट क्रिएटर रितम की वेट लॉस जर्नी सोशल मीडिया पर चर्चा […]

Spread the love
Read More
air fryer health benefits
Health

Air Fryer Health Benefits और कैंसर का खतरा: डॉक्टर से जानें क्या है असली सच्चाई

air fryer health benefits : आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। मोटापा और हार्ट डिजीज जैसी समस्याओं से बचने के लिए लोग तले-भुने खाने से दूरी बना रहे हैं। ऐसे में एयर फ्रायर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। यह एक ऐसा किचन अप्लायंस है जिसमें बिना ज्यादा तेल के […]

Spread the love
Read More