नोएडा फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल टीम ने 250 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला

5291654 noida factory fire 354290036

उत्तर प्रदेश के Noida में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के समय फैक्ट्री के अंदर करीब 250 कर्मचारी मौजूद थे। दमकल विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई कर्मचारी धुएं के कारण बेहोश हो गए, जबकि कुछ लोग भगदड़ के दौरान मामूली रूप से घायल हो गए। कुल मिलाकर करीब 30 कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग बुझाने के लिए लगभग 30 फायर टेंडर की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

शिवम दुबे ने पिता को पहनाया वर्ल्ड कप जीत का मेडल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में बिजली मीटर बनाने का काम 24 घंटे चलता है। हादसे के समय भी कई कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों और हाइड्रॉलिक लिफ्ट की मदद से कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में जब उन्हें पता चला कि उनके परिजन सुरक्षित हैं तो उन्होंने राहत की सांस ली।

फिलहाल प्रशासन ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और फायर एनओसी से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More