ट्रंप के बयान पर भड़का ईरान, बोला-अमेरिका नहीं, हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग

Untitled 4 copy 6

नया लुक डेस्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के खिलाफ युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा और यह केवल “छोटी अवधि का अभियान” है। ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)  ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि युद्ध कब और कैसे खत्म होगा, इसका फैसला अमेरिका नहीं बल्कि ईरान करेगा। IRGC ने अपने बयान में कहा कि यह जंग कब खत्म होगी, यह हम तय करेंगे। क्षेत्र का भविष्य अब हमारी सशस्त्र सेनाओं के हाथ में है। अमेरिकी सेनाएं इस युद्ध का अंत तय नहीं कर सकतीं।

ये भी पढ़ें

ईरान में नए सुप्रीम लीडर के ऐलान से वैश्विक असर: तेल 120 डॉलर के करीब, पाकिस्तान-बांग्लादेश में स्कूल-कॉलेज बंद

अमेरिका पर लगाए धोखे के आरोप

IRGC के प्रवक्ता ने ट्रंप पर “चालाकी और धोखे” का आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका अपनी जनता को गुमराह कर रहा है, क्योंकि उसे इस संघर्ष में “शर्मनाक हार” का सामना करना पड़ा है। ईरान ने दावा किया कि उसके हमलों के बाद अमेरिकी जहाज और लड़ाकू विमान क्षेत्र से 1000 किलोमीटर से ज्यादा दूर चले गए हैं। ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिकी विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी नौसेना और पीछे हट गई। साथ ही उसने दावा किया कि उसके मिसाइल भंडार में कोई कमी नहीं आई है और उसके हथियार पहले से ज्यादा ताकतवर हो चुके हैं।

ईरान की चेतावनी-तेल निर्यात रोक देंगे

IRGC ने चेतावनी दी कि यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो वह दुश्मन देशों को क्षेत्र से एक लीटर तेल भी निर्यात नहीं करने देगा। उसने कहा कि उसके कुछ मिसाइल वारहेड्स का वजन एक टन से भी ज्यादा है और जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बयान ट्रंप की उस चेतावनी के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट में तेल की आवाजाही रोकता है, तो अमेरिका ईरान को “पहले से 20 गुना ज्यादा जोर से” जवाब देगा।

ये भी पढ़ें

सैन्य अभ्यास पर भड़कीं किम जोंग उन की बहन, बोलीं-चुनौती दी तो भुगतने होंगे ‘भयानक परिणाम’

दुनिया के तेल व्यापार के लिए अहम होर्मुज स्ट्रेट

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल व्यापार के लिए बेहद अहम मार्ग है। दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है। ऐसे में इस इलाके में बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लिए बड़ी चिंता बन गया है। यह तनाव ऐसे समय में बढ़ा है जब आयतुल्लाह मुज्तबा खामेनेई को अपने दिवंगत पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई की जगह ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। नए नेतृत्व के साथ ही मिडिल ईस्ट में तनाव और तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ती नजर आ रही है।

Spread the love

Myanmar
International

‘पड़ोसी प्रथम’: भारत ने आपदा प्रबंधन के लिए म्यांमार को सौंपे आधुनिक उपकरण

Myanmar म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद यहां पुनर्निर्माण और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत ने म्यांमार को आधुनिक तकनीकी उपकरणों की दूसरी और अंतिम खेप आधिकारिक तौर पर सौंप दी है। यह सहायता ‘भूकंप राहत और इमारतों के विस्तृत निरीक्षण’ के उद्देश्य […]

Spread the love
Read More
'India First'
homeslider International

सेवा के 12 वर्ष: ‘इंडिया-फर्स्ट’ नीति से बदला देश का वैश्विक स्वरूप : डॉ. जयशंकर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘सेवा के 12 वर्ष’ पूरे होने पर विदेश मंत्री डॉ० एस० जयशंकर ने भारतीय विदेश नीति में आए युगांतकारी परिवर्तनों को रेखांकित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की गई एक विस्तृत पोस्ट में उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में विदेश […]

Spread the love
Read More
MLA
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

लखनऊ में पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस का बड़ा एक्शन

MLA राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) घोटाले के कथित सरगना और बहराइच की पयागपुर विधानसभा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को विजिलेंस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की लखनऊ सेक्टर टीम ने उन्हें लखनऊ के वेव मॉल क्षेत्र से हिरासत में लिया। विजिलेंस […]

Spread the love
Read More