गर्मी में खीरा खाने का मजा दोगुना! अपनाएं ये आसान ट्रिक, कभी नहीं निकलेगा कड़वा खीरा

how cut cucumber 06 03 2026 1772774882

गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में खीरे की मांग तेजी से बढ़ जाती है। खीरा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। यही वजह है कि ज्यादातर घरों में खीरे का इस्तेमाल सलाद के रूप में किया जाता है। खाने के साथ खीरा और प्याज का सलाद लोगों को काफी पसंद आता है। खीरे में लगभग 95 से 99 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है जो। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी मौजूद होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। खीरा लो कैलोरी फूड है, इसलिए इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। यही नहीं, खीरा कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी लाभकारी माना जाता है।

ये भी पढ़ें

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हालांकि कई बार खीरा कड़वा निकल आता है, जिससे खाने का पूरा स्वाद खराब हो जाता है। अक्सर लोग खीरे की कड़वाहट दूर करने के लिए उसका ऊपरी हिस्सा काटकर उसे रगड़ते हैं या नमक लगाकर घिसते हैं। लेकिन एक आसान तरीका ऐसा भी है। जिससे बिना ज्यादा मेहनत किए खीरे की कड़वाहट दूर की जा सकती है। सबसे आसान ट्रिक यह है कि खीरे को पहले अच्छी तरह धो लें और फिर चॉपिंग बोर्ड पर रखकर तेज चाकू से बिल्कुल बीच से काट दें। ध्यान रखें कि खीरे को एक ही बार में सीधा बीच से काटना है। इसके बाद खीरे के आगे और पीछे के हिस्से को काटकर अलग कर दें। ऐसा करने से खीरे की कड़वाहट काफी हद तक खत्म हो जाती है और उसका स्वाद बेहतर हो जाता है।

ये भी पढ़ें

हनीमून पर दुबई गए थे, अब घर लौटने की चिंता

 

इसके अलावा पारंपरिक तरीका भी काफी लोकप्रिय है। इसमें खीरे के ऊपरी हिस्से को काटकर उस पर थोड़ा नमक लगाकर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ा जाता है। ऐसा करने पर झाग निकलने लगता है। जिससे खीरे का कड़वापन बाहर आ जाता है। एक और तरीका यह है कि खीरे को छीलकर उसमें कांटे की मदद से लंबाई में छोटे-छोटे छेद कर दिए जाएं। कुछ देर बाद खीरे को धोकर काट लिया जाए। इससे भी कड़वाहट कम हो जाती है। इन आसान तरीकों को अपनाकर आप गर्मियों में स्वादिष्ट और ताजगी से भरपूर खीरे का आनंद ले सकते हैं।

Spread the love

Effect of alcohol
Health Lifestyle

शराब लिवर ही नहीं दिल को भी करती है नुकसान, बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा

हार्ट को स्वस्थ रखना है तो शराब से रहें दूर Effect of alcohol on the heart: शराब को लेकर अक्सर यह चर्चा होती रहती है कि थोड़ी मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता, बल्कि कुछ लोग इसे दिल की सेहत के लिए फायदेमंद भी मानते हैं। खासकर रेड वाइन को लेकर […]

Spread the love
Read More
Home remedies for rough skin and dry hair
Lifestyle

रफ स्किन और ड्राई हेयर की समस्या होगी दूर, ये पाँच घरेलू नुस्खे हैं बेहद कारगर

Home remedies for rough skin and dry hair : बदलता मौसम, तेज धूप, प्रदूषण, कम पानी पीना और असंतुलित खानपान अक्सर त्वचा और बालों की सेहत पर असर डालते हैं। इसका परिणाम रफ स्किन, बेजान त्वचा और ड्राई हेयर के रूप में सामने आता है। हालांकि, इन समस्याओं को कम करने के लिए घर में […]

Spread the love
Read More
Kanwar Yatra
Lifestyle Religion

सावन में जा रहे हैं कावड़ यात्रा, इन सामान को साथ ले जाना न भूलें, सफर बनेगा आसान

सावन स्पेशल कावड़ यात्रा को बनाना है आरामदायक Kanwar Yatra 2026: सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही चारों ओर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे गूंजने लगते हैं। लाखों शिवभक्त पैदल या कई साधनों से गंगाजल लेने के लिए कावड़ यात्रा पर निकलते हैं। भक्ति, श्रद्धा और कठिन तपस्या से भरी यह यात्रा […]

Spread the love
Read More