दीपक के हटते ही सात अफसरों में बंटा उनका विभाग

  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IAS अधिकारी इधर से उधर
  • कई विभागों के प्रमुख सचिव बदले, आलोक कुमार प्रमुख सचिव वित्त

नया लुक ब्यूरो

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और कार्यभार में बदलाव किए हैं। शासन स्तर पर हुए इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव और प्रबंध निदेशकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि कुछ को मौजूदा पदों से अवमुक्त किया गया है। जारी सूची के अनुसार, मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात करते हुए नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, ग्रामीण पेयजल मिशन और राज्य स्वच्छ गंगा मिशन से जुड़ी जिम्मेदारियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अवस्थापना और औद्योगिक विकास विभाग में भी बदलाव

IAS आलोक कुमार द्वितीय को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, NRI विभाग तथा अध्यक्ष पिकप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग के अध्यक्ष और प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव, समन्वय तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आलोक कुमार तृतीय को वित्त विभाग की जिम्मेदारी

प्रमुख सचिव आलोक कुमार तृतीय को वित्त, संस्थागत वित्त और बाह्य सहायतित परियोजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव अजय चौहान को यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है IAS पंधारी यादव को बाह्य सहायतित परियोजना के प्रमुख सचिव पद के प्रभार से अवमुक्त किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार को PCDF का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।PCDF के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

कृष्ण कुमार बने झांसी के मंडलायुक्त

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं, चन्द्र शेखर को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सचिव प्रशासनिक सुधार भूपेंद्र एस. चौधरी को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है। वहीं, प्रतीक्षारत IAS देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा विशेष सचिव समाज कल्याण प्रवीण मिश्रा को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें जनजाति विकास निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने पर जोर

प्रदेश सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में वित्त, कृषि, सिंचाई, औद्योगिक विकास, नागरिक उड्डयन और समाज कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से शासन स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के संचालन में बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार के इस फैसले को महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘रामायण’ ने जीता विदेशी समीक्षकों का दिल, शानदार विजुअल्स और भव्यता की हुई तारीफ

पनियरा की आठ ग्राम पंचायतों में बिना सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान

नौतनवां में मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव विशेषज्ञ, संरक्षण के वैश्विक प्रयासों पर हुआ मंथन

 

 

 

Politics Uttar Pradesh

यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे रोजगार जोन, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

Lucknow:  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। CM योगी ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल एवं रोजगार जोन स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की […]

Read More
Development Uttar Pradesh

पनियरा की आठ ग्राम पंचायतों में बिना सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान

ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश सिंह सस्पेंड जांच के लिए परतावल के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) नामित उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज के पनियरा ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों में बिना भौतिक सत्यापन 70 लाख 40 हजार 868 रुपये का भुगतान करने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को निलंबित किया गया है। […]

Read More
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

SP शक्ति मोहन अवस्थी ने दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जनपद महराजगंज में राष्ट्रीय एकता दिवस पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर […]

Read More