मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें रद्द, इज़राइल में फंसे कई भारतीय खबरनवीस, दूतावास अलर्ट पर

  • पीएम मोदी की यात्रा के कवरेज के लिए इजराइल गए थे ये भारतीय पत्रकार
  • कुछ और मसाला जुटाने के लिए इजराइल में ही कुछ दिन रुक गए थे ये कलमकार
  • विमानन कम्पनी एमिरेट्स ने अपनी सभी उड़ाने रद्द की, कहा- यात्रा अभी नहीं…

नया लुक डेस्क (श्वेता शर्मा, अंकिता यादव, आशीष द्विवेदी और प्रशांत पाल सूर्यवंशी)

तेल अवीव/नई दिल्ली/दुबई। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) की हालिया इज़राइल यात्रा के दौरान कवरेज के लिए गए कुछ भारतीय पत्रकार अब भी इज़राइल में मौजूद हैं और ईरान के साथ सैन्य टकराव के बाद वहां फंस गए हैं। युद्ध जैसे हालात और आपातकाल घोषित होने के चलते सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा पूरी कर भारत लौट चुके हैं। लेकिन मीडिया प्रतिनिधि कवरेज के सिलसिले में वहीं रुके हुए थे। फिलहाल किसी भी पत्रकार के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट में जंगः इजरायल का दावा, मर गया खामनेई

इज़राइल में फंसे एक भारतीय पत्रकार बृज मोहन सिंह ने ‘भड़ास’ से संपर्क कर बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हम कई भारतीय पत्रकार यहां फंसे हुए हैं और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालांकि इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, कतर के अमीर, यूएई के राष्ट्रपति और NATO के महासचिव से फोन पर बातचीत की है। इसे क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर समन्वय और संभावित कूटनीतिक प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

इजरायल-ईरान युद्ध… इस आग की इंतहा क्या है…?

सूत्रों के मुताबिक इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों की जानकारी केंद्र सरकार के साथ साझा की है। हालात को देखते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है और सभी को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। दूतावास लगातार संपर्क में है और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता देने की तैयारी में है।विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच भारतीय नागरिकों और पत्रकारों की सुरक्षित वापसी अब सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है। आने वाले 24 से 48 घंटे स्थिति की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये पत्रकार हैं इज़राइल में

बृज मोहन सिंह के अनुसार इज़राइल में मौजूद भारतीय मीडिया प्रतिनिधियों में विशाल पांडेय, बृज मोहन सिंह, मनीष चंद, लोमस और प्रमोद और आदित्य राज कौल शामिल हैं। कुछ अन्य पत्रकारों के भी वहां होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर युद्ध जैसे हालात: रातभर हमले, दर्जनों सैनिकों की मौत का दावा

हवाई क्षेत्र बंद, एमिरेट्स ने उड़ानें रोकीं

क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण विमानन कम्पनी एमिरेट्स ने रविवार एक मार्च को यूएई समयानुसार दोपहर तीन बजे तक दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एमिरेट्स ने कहा है कि वह हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एयरलाइन ने यात्रियों के लिए निम्न विकल्प घोषित किए हैं,

मूल यात्रा तिथि से 10 दिन तक वैकल्पिक उड़ान पर रीबुकिंग के साथ-साथ टिकट रिफंड का विकल्प भी उपलब्ध है। वहीं एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस जांचने की अपील भी लगातार की जा रही है। ट्रैवल एजेंट के माध्यम से बुकिंग करने वालों को अपने एजेंट से संपर्क करने की सलाह करने की गुजारिश भी एमिरेट्स के लोग लगातार कर रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

homeslider Religion

अक्षय तृतीया के दिन खरीद लें ये छोटी-छोटी वस्तुएं… घर में बरस जाएगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

भगवान परशुराम के जन्मदिन के दिन कुछ भी खरीदने से वो हो जाता है अक्षय स्फुटिक श्रीयंत्र, दक्षिणवर्ती शंख, व्यापार वृद्धि यंत्र, वीसा यन्त्र, आदि की अति शुभ खरीददारी अक्षय तृतीया पर बाजार से रुई जरूर खरीदें इससे घर में सुख- शांति और माँ लक्ष्मी का होता है वास  अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya, वो शुभ तिथि […]

Read More
Analysis homeslider

दो टूकः प्रधानमंत्री जी! कम से कम मातृ शक्ति को तो सियासत का केंद्र न बनाइए

पार्टियों को कोसने से नहीं दिल बड़ाकर सीट देने और काबीना में शामिल करने से बनेगी बात कानून बनाने वाले ही कानून तोड़ने लगे तो ‘नारी शक्ति’ केवल एक चुनावी जुमला ही दिखती है… राजेश श्रीवास्तव कल जब सदन में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं हो सका तभी से यह उम्मीद लग रही थी […]

Read More
Astrology homeslider

आज का पंचांगः 19 अप्रैल 2026, रविवार, इस समय से शुरू हो रहा अभिजीत मुहुर्त कर लीजिए अक्षय तृतीया की खरीददारी

आज और कल के बारे में कुछ जानकारियां…. 19 अप्रैल 2026 : श्री परशुराम प्राकट्योत्सव आज। 19 अप्रैल 2026 : पितृश्राद्ध तर्पण आज। 19 अप्रैल 2026 : शिवाजी जयंती आज – उत्तर भारत में। 19 अप्रैल 2026 : आखातीज आज –‌मतांतरे। 19 अप्रैल 2026 : चंद्र पूजा आज। 20 अप्रैल 2026 : अक्षय तृतीया कल। […]

Read More