मिडिल ईस्ट में जंगः इजरायल का दावा, मर गया खामनेई

Untitled 2 copy
  • मिडिल ईस्ट ट्रम्प ने कहा- ईरानियों के पास बड़ा मौका, बदल लीजिए अपना नेता
  • ईरान और इज़राइल टकराव तेज, खामेनेई के बेटी-दामाद के मौत की हुई पुष्टि

नया लुक डेस्क ( आशीष द्विवेदी/श्वेता शर्मा/अंकिता यादव)

तेहरान/ तेल अवीव/ वॉशिंगटन। इजरायल और अमेरिकी संयुक्त सैन्य कार्रवाई के चलते दुनिया में महायुद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। केवल व्यापार के लिए बसाए गए दुबई में मिसाइल हमला कर इजरायल ने खाड़ी देशों के दिल पर वार किया है। भारत समेत दुनिया के सभी देशों से खाड़ी वालों का सम्पर्क मानों कट सा गया है। वहीं खामनेई के मौत की खबर सुनते ही इजरायल में जश्न जैसा माहौल नजर आ रहा है, इसका दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के द्वारा किया जा रहा है। वहीं ईरान का कहना है कि उसने जवाबी कार्रवाई में अमेरिका के कई बेस को न केवल तबाह किया है, बल्कि उनके सैकड़ों सैनिक और सैन्य सामग्रियों को नेस्तनाबूद कर डाला है।

ये भी पढ़ें

इजरायल-ईरान युद्ध… इस आग की इंतहा क्या है…?

मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। लेबनानी टेलीविजन चैनल अल-मायादीन (Al Mayadeen) के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अली खेमनानी (Ali Khamenei) राजधानी तेहरान स्थित एक सुरक्षित हेडक्वार्टर से सीधे सैन्य ऑपरेशनों की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर परस्पर विरोधी दावे सामने आ रहे हैं और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। तेहरान सिटी काउंसिल के एक सदस्य ने दावा किया है कि हालिया इज़राइली हमले में खामेनेई की बेटी और दामाद की मौत हो गई। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत और 747 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें

रवि प्रदोष व्रत आज: शिव कृपा पाने का शुभ संयोग, जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत के विशेष लाभ

ईरान ने चेतावनी दी है कि वह जल्द ही ऐसे उन्नत हथियारों का प्रदर्शन करेगा जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखे। ईरानी बयान में कहा गया है कि ट्रम्प को पता होना चाहिए कि हम वर्षों तक लड़ने की सबसे उन्नत क्षमताओं से लैस हैं। वहीं इज़राइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने संकेत दिए कि हमलों में खामेनेई के मारे जाने की संभावना हो सकती है। इसके जवाब में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि खामेनेई “पूरी तरह सुरक्षित” हैं और इस तरह की खबरें मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें

बरसों बाद सुप्रीम चिंता, पंच परमेश्वर पढ़ लीजिए जज साहब…

जबकि ईरान ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत उसे आत्मरक्षा का अंतर्निहित अधिकार प्राप्त है। तेहरान का कहना है कि वह “आपराधिक आक्रामकता” का जवाब देने के लिए अपनी सभी रक्षात्मक क्षमताओं का इस्तेमाल करेगा। ईरान ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में मौजूद शत्रु शक्तियों के सभी ठिकाने और संपत्तियां वैध सैन्य लक्ष्य मानी जाएंगी। विदेश मंत्री ने इन घटनाओं के लिए इज़राइल और अमेरिका को प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया।

ये भी पढ़ें

बीजेपी से नाराज ब्राह्मणों पर सभी दलों का दांव

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरानियों को अपने शासक को हटाने का मौका मिला है। उनके निर्देश पर United States Central Command (CENTCOM) ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया है। अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक इन हमलों का उद्देश्य ईरानी शासन की सुरक्षा संरचना को कमजोर करना था। मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच वैश्विक समुदाय की नजर अब तेहरान और वॉशिंगटन पर टिकी है। खामेनेई की वास्तविक स्थिति, अमेरिका और इज़राइल की अगली रणनीति, और ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई, ये सभी तय करेंगे कि यह टकराव सीमित रहेगा या व्यापक युद्ध में तब्दील होगा।

ये भी पढ़ें

“बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य”-संस्कृति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का आलोक

ईरान का दावा- 14 अमेरिकी बेस तबाह

आईआरजीसी के प्रवक्ता इब्राहीम जोल्फाघरी ने दावा किया है कि ईरान ने 14 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया और सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए। हालांकि अमेरिका की ओर से इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने तेल मिडिल ईस्ट अवीव सहित कुवैत, यूएई, कतर और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागने का दावा किया है। दुबई और अबू धाबी में धमाकों की आवाजें सुने जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

ये भी पढ़ें

क्या ग्रेट निकोबार बनेगा भारत का सिंगापुर, या टूटेगा पर्यावरणीय संतुलन?

कुवैत में तरावीह नमाज़ रद्द

ईरानी हमलों की आशंका के चलते कुवैत में रमजान की तरावीह नमाज़ रद्द कर दी गई है। प्रशासन ने केवल ईशा की नमाज़ की अनुमति दी है, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर मिडिल ईस्ट भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक चैनलों से जानकारी लें और अफवाहों से बचें।
(नोट: कई दावे युद्धकालीन परिस्थितियों में किए गए हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि अभी शेष है।)

Spread the love

One thought on “मिडिल ईस्ट में जंगः इजरायल का दावा, मर गया खामनेई”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

इंडिया फूड एक्सपो-2026 का भव्य आगाज, UP को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने पर जोर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के रेगालिया ग्रीन्स में शुक्रवार को इंडिया फूड एक्सपो-2026 के 11वें संस्करण का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह आयोजन 18 से 20 सितंबर तक चलेगा। एक्सपो का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, MSME, स्टार्टअप, तकनीकी संस्थानों और उद्यमियों को एक मंच पर लाकर कारोबार, नवाचार और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। […]

Spread the love
Read More
BRICS Summit 2026
International

X ब्रिक्स की ‘गूंज’  वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मंच पर जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ कैमरे के सामने आए, तो वाशिंगटन से लेकर पश्चिमी राजधानियों तक भू-राजनीतिक हलचल तेज होना लाजिमी था। दुनिया के इन […]

Spread the love
Read More
Business International

तेल के रास्ते बंद, सऊदी बेबस, ईरान के हाथ में दुनिया की नब्ज

अजय कुमार Pipeline attack: मध्यपूर्व की इस जंग में अब असली निशाना सिर्फ जमीन, बंदरगाह या सैन्य अड्डे नहीं हैं। असली निशाना तेल के रास्ते हैं। सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर ड्रोन हमले ने दुनिया को फिर याद दिला दिया है कि वैश्विक ऊर्जा व्यवस्था कितनी नाजुक है। करीब 1200 किलोमीटर लंबी यह पाइपलाइन […]

Spread the love
Read More