
- विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये अजीत दुबे, काशी के डॉ. अशोक सिंह बने महामंत्री
- भोजपुरी भाषा, संस्कृति और साहित्य के लिए कार्य करने वाले लोगों को मिली तरजीह
- महिला प्रकोष्ठ की ज़िम्मेदारी सँभालेंगी सुविख्यात कवयित्री डा. जयति ओझा
Delhi: बीते दिनों संपन्न हुई विश्व भोजपुरी सम्मेलन की संगठनात्मक बैठक में लगातार चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अजीत दुबे के नाम पर मुहर लगी। जबकि बनारस के डॉ. अशोक सिंह एक बार फिर महामंत्री चुने गये। भोजपुरी भाषा, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे गणमान्य व्यक्तियों के साथ वार्ता की गई। इसके उपरांत दुबे द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की है।
ये भी पढें
ANTF यूनिट मेरठ: चार करोड़ दस लाख के अवैध गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
जिनमें उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. अशोक द्विवेदी (बलिया), डॉ. जय प्रकाश सिंह (भा.पु.से.)(छपरा), प्रो. संजीव कुमार तिवारी (दिल्ली), प्रो. गुरु शरण सिंह (सासाराम) , संतोष ओझा (दिल्ली), उमेश चतुर्वेदी (दिल्ली) , वरिष्ठ पत्रकार आचार्य संजय तिवारी (लखनऊ) , डॉ. पारितोष मणि त्रिपाठी (गाजियाबाद) तथा ओम धीरज (वाराणसी) का नाम शामिल है।

राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अपूर्व नारायण तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय समन्वयक दिलीप गिरी, राष्ट्रीय संयोजक युवा शक्ति अजीत सिंह राष्ट्रीय संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ के लिए पंकज जायसवाल का नाम चुना गया है। विभोस में महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सुविख्यात कवयित्री डॉ. जयति ओझा को चुना गया है।

साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए सचिव मंडल में डॉ. देवेंद्र नाथ तिवारी, केशव मोहन पाण्डे (संगठन)। शहरयार खान (आयोजन), तथा भरत चतुर्वेदी (सूचना/प्रसार) के साथ मुन्ना पाठक एवं वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप श्रीवास्तव को चुना गया है। इसके साथ ही शोध एवं संवर्धन समिति में डॉ .सुनील कुमार पाठक, देव कांत पांडे, जलज कुमार मिश्रा ‘अनुपम ‘ शामिल किए गए हैं। प्रांतों की कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी तथा डॉ. शैलेन्द्र कुमार राव महामंत्री चुने गये हैं। गाजियाबाद इकाई के लिए मनोज तिवारी को अध्यक्ष तथा
जे पी द्विवेदी को महामंत्री बनाया गया है।

मनोज तिवारी
दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विनय मणि त्रिपाठी तथा महासचिव – डॉ. मनीष कुमार चौधरी, बिहार इकाई के अध्यक्ष गुप्तेश्वर पाण्डेय तथा महासचिव चंद्र भूषण रॉय, उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक तथा महासचिव बी. के. दुबे, महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष पंकज गांधी जायसवाल तथा महासचिव जनार्दन यादव, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष आर. के. यादव तथा महासचिव कुंवर प्रसाद, गुजरात इकाई के महासचिव जीतेन्द्र राजपूत, झारखंड के अध्यक्ष डॉ. अजय ओझा, महासचिव प्रदीप कुमार, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शशि सिंह, त्रिपुरा के अध्यक्ष प्रो. विनोद मिश्र तथा महासचिव के रूप में डॉ. आलोक पांडेय चुने गये हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर : पीसी मीणा
SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, राहुल गांधी की याचिका पर नजरें
Air इंडिया फ्लाइट में फर्जी हाईजैक अलर्ट, जांच में जुटीं एजेंसियां

