
New Delhi: भारत यात्रा पर आई कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अलग-अलग मुलाकात की, जिनमें दोनों देशों के बीच व्यापार, प्राैद्योगिकी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, रक्षा और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए। मोदी ने कनाडाई नेता से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिलकर खुशी हुई। उनके साथ भारत-कनाडा संबंधों को व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत करने पर उपयोगी चर्चा हुई।
![]()
विदेश मंत्री एस. जयशंकर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कनाडा के साथ रचनात्मक और भविष्य को ध्यान में रखकर रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह साझेदारी दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ पहुंचाएगी। उल्लेखनीय है कि सुश्री आनंद के यहां पहुंचने से ठीक पहले मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन पर बात की थी।
ये भी पढें
जयशंकर ने भी कनाडा की विदेश मंत्री के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि बैठक में दोनों देशों के संबंधों में व्यापार और निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा तथा लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के नेतृत्व के मार्गदर्शन और सरकारों तथा उद्योग जगत के बीच लगातार बातचीत के आधार पर भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाया जा रहा है। सुश्री आनंद दो दिन की भारत यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंची थी।
(वार्ता)
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
वोट चोरी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी? इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस
नेपाल के बुटवल में 36 किलो चरस बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार
योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर : पीसी मीणा
SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, राहुल गांधी की याचिका पर नजरें

